भारत जल्द ही इतिहास रचने वाला है। चंद्रयान-2 मिशन के तहत विक्रम लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला है। ‘चंद्रयान-2' का लैंडर ‘विक्रम' शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात चांद की सतह पर ऐतिहासिक ‘सॉफ्ट लैंडिंग' करेगा। इस क्षण की प्रतीक्षा इसरो सहित दुनियाभर के वैज्ञानिक कर रहे हैं। इसके साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा चंद्रयान 2, भारतीयों ने इन मजेदार मीम्स से बजाई पाकिस्तान की बैंड
चंद्रयान-2 मिशन को लेकर आम से लेकर खास तक हर कोई उत्साहित है। कई सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी उत्सुकता देखने को मिल रही है। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्मों के डायलॉग के जरिए इस खास मिशन के लिए अपना उत्साह जाहिर किया है। ऐसे में चंद्रयान-2 मिशन को लेकर बॉलीवुड से जुड़े मीम्स भी जमकर वायरल हो रहे हैं।
Deepak Jedia नाम के ट्विटर हैंडल ने चर्चित वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के डायलॉग को साझा करते हुए चंद्रयान-2 मिशन को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया है। Akriti Pal चंद्रयान-2 मिशन को पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से जोड़ते हुए वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के डायलॉग के साथ पाकिस्तान का मजाक उड़ाया है। उनके मीम्स में लिखा था- 'हम लोग इधर कैरम खेल रहे हैं उधर पापा (भारत) चांद पर पहुंच गए हैं। ये डायलॉग सेक्रेड गेम्स 2 का है।'
Tonight gonna be a good night 🇮🇳🇮🇳#Chandrayaan2 pic.twitter.com/f0CXuFsyQx
— Deepak Jedia (@JediaDeepak) September 6, 2019
Pakistan after seeing #Chandrayaan2 pic.twitter.com/XxUals8vSk
— Akriti Pal (@akriti_pal) September 3, 2019
Cricket panditt लिखते हैं-'#ISRO वैज्ञानिक पाकिस्तानी स्पेस एजेंसी से, मेरी आंखों में तो देख मेरे भाई।' दरअसल, ये डायलॉग अक्षय कुमार और सलमान खान की फिल्म मुझसे शादी करोगी का है। इसके साथ ही abhishekmishra5938 इंस्टाग्राम पर फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर की फिल्म का गाना जोड़ते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का मजाक बनाया और लिखा-'इक बगल में चाँद होगा इक बगल में रोटियाँ...!!'
#ISRO scientists to Pakistan space agency #Chandrayaan2 pic.twitter.com/vB2hVk1Doj
— Cricket panditt (@seee774) September 6, 2019
इक बगल में चाँद होगा इक बगल में रोटियाँ...!! #chandrayaan2
A post shared by अभिषेक (@abhishekmishra5938) on
इसके अलावा सोशल मीडिया पर चंद्रयान-2 मिशन को लेकर सोशल मीडिया पर और भी कई मीम्स वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि 'विक्रम' शुक्रवार देर रात डेढ़ बजे से ढाई बजे के बीच चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करेगा। ‘विक्रम’ के अंदर रोवर ‘प्रज्ञान’ होगा जो शनिवार सुबह साढ़े पांच से साढ़े छह बजे के बीच लैंडर के भीतर से बाहर निकलेगा। सॉफ्ट लैंडिंग का दूरदर्शन पर शुक्रवार देर रात एक एक बजकर 10 मिनट से सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसे इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर भी प्रसारित किया जाएगा।
