फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandu Champion 3 Days BO Collection: ‘चंदू’ ने कार्तिक को 10 साल पीछे धकेला, पहले वीकएंड तक सिर्फ इतनी कमाई

Sun, 16 Jun 2024 11:20 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 16 Jun 2024 11:20 PM IST
सार

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने ऐसा शायद सपने में भी नहीं सोचा होगा लेकिन उनकी 120 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का हाल बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा नहीं है। फिल्म ने शुक्रवार को बेहद खराब ओपनिंग के बाद शनिवार और इतवार को अपने कलेक्शन को हालांकि बेहतर किया है। 

विज्ञापन
Chandu Champion 3 Days Box Office Collection is lesser than pyaar ka Punchnama 2 released in 2015
चंदू चैंपियन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने ऐसा शायद सपने में भी नहीं सोचा होगा लेकिन उनकी 120 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का हाल बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा नहीं है। फिल्म ने शुक्रवार को बेहद खराब ओपनिंग के बाद शनिवार और इतवार को अपने कलेक्शन को हालांकि बेहतर किया है। लेकिन, ये बढ़ोत्तरी इतनी नहीं है कि ये इस फिल्म को कार्तिक की पहले वीकएंड पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली उनकी बेस्ट फाइव फिल्मों में ले आए। हालत ये है कि फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का पहले वीकएंड का कलेक्शन एक दशक पहले आई उनकी ही फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’ के पहले वीकएंड कलेक्शन से भी कम दिख रहा है।



Chandu Champion Review: रणवीर के बाद कबीर ने अब कार्तिक से कराई कमाल अदाकारी, कलात्मक फिल्म का भविष्य संकट में

Chandu Champion 3 Days Box Office Collection is lesser than pyaar ka Punchnama 2 released in 2015
चंदू चैंपियन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

14 जून 2024 को रिलीज हुई फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन बीते डेढ़ साल से लगातार मेहनत करते रहे हैं। इस फिल्म के अलावा इस समय उनके पास सिर्फ एक फिल्म और है, ‘भूल भुलैया 3’। फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के निर्देशक कबीर खान है जिनकी पिछली फिल्म ‘83’ के बाद से इसके हीरो रणवीर सिंह अब तक फिल्म जगत में संघर्ष कर रहे हैं। रणवीर की फिल्मों की चर्चाएं खूब हो रही हैं, लेकिन उनकी कोई सोलो फिल्म अब तक शुरू नहीं हो सकी है। और, अब कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ से बनी ब्रांडिंग को कबीर की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ ने तगड़ी चोट पहुंचाई है।

Chandu Champion 3 Days Box Office Collection is lesser than pyaar ka Punchnama 2 released in 2015
अपने स्कूल में कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ ने रिलीज के पहले दिन सिर्फ 4.75 करोड़ रुपये की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करके पूरे फिल्म जगत को हिला दिया। किसी भी फिल्म की बहुत बढ़िया ओपनिंग तब मानी जाती है जब वह अपनी लागत का 20 फीसदी कलेक्शन कर ले। नहीं तो लागत के 10 फीसदी से लेकर 20 फीसदी तक की ओपनिंग भी संतोषजनक मानी जाती है। लेकिन, 120 करोड़ रुपये से बनी ‘चंदू चैंपियन’ की ओपनिंग इसकी लागत की सिर्फ चार फीसदी रही। फिल्म के खूब सारे ‘फेवरेबल’ रिव्यूज कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी किए लेकिन साढ़े तीन से लेकर साढ़े चार स्टार तक के इन रिव्यूज का कोई फर्क कार्तिक की फिल्म की ब्रांडिंग पर पहले दिन दिखा नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandu Champion 3 Days Box Office Collection is lesser than pyaar ka Punchnama 2 released in 2015
कार्तिक आर्यन-चंदू चैंपियन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लोगों ने शुक्रवार को फिल्म देखी और कार्तिक के अभिनय की तारीफ की इस वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी का फर्क शनिवार और रविवार को नजर आया। फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ ने शनिवार को करीब सात करोड़ रुपये और रविवार को करीब 10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया है। कार्तिक खुद भी शनिवार और इतवार को मुंबई के सिनेमाघरों में घूमते पाए गए और इस दौरान फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों ने उनके साथ अपने एहसास भी बांटे। दर्शकों का यही मानना रहा कि फिल्म में कुछ दमदार साथी कलाकारों की मौजूदगी और इसकी पटकथा में कुछ और रोमांच इसे बचा सकता था। लेकिन पहले तीन दिन में फिल्म की सिर्फ 21.75 करोड़ रुपये की कमाई ने फिल्म का भविष्य संकट मे ला दिया है।

विज्ञापन
Chandu Champion 3 Days Box Office Collection is lesser than pyaar ka Punchnama 2 released in 2015
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अगर कार्तिक आर्यन की सिनेमाघरों में रिलीज अब तक की सारी फिल्मों पर नजर डालें तो उनकी सिर्फ नौ फिल्मों ने पहले वीकएंड पर 20 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की कमाई की है। पहले वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली उनकी फिल्में इस प्रकार हैं:
 

फिल्म         पहले वीकएंड की कमाई
भूल भुलैया 2 (2022)    55.96
सत्यप्रेम की कथा (2023)     37.35
पति पत्नी और वो (2019) 35.94
लुका छुपी (2019)      32.13
सोनू के टीटू की स्वीटी (2018) 26.57
लव आजकल (2020) 26.00
प्यार का पंचनामा 2 (2015) 22.75
चंदू चैंपियन (2024)     21.75
शहजादा (2023) 20.20

(सभी आंकड़े करोड़ रुपये में)
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed