सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कथित तौर पर सोनाक्षी अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी करने जा रही हैं। इतना ही नहीं दोनों की शादी की तारीख भी सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह जोड़ा 23 जून को ब्याह रचाएगा। इसी बीच सोनाक्षी को जहीर इकबाल के परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते देखा गया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वहीं, इसे देखकर साफ हो रहा है कि सोनाक्षी और जहीर शादी से पहले की यादों को संजोने में जुटे हुए हैं।
Sonakshi Sinha: जहीर इकबाल के माता-पिता के साथ मस्ती करती दिखीं सोनाक्षी, होने वाली ननद ने साझा की झलक
शादी की खबरों के बीच सोनाक्षी सिन्हा को जहीर इकबाल के परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते देखा गया है। खास पल की झलक उनकी होने वाली ननद ने साझा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में जहीर की बहन और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सनम रतनसी ने इंस्टाग्राम पर फैम जैम की एक झलक साझा की। तस्वीर में 'हीरामंडी' फेम अभिनेत्री को अपने होने वाले ससुर इकबाल रतनसी, जहीर की मां और बहन-सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सनम रतनसी के साथ बॉन्डिंग करते देखा गया। तस्वीर में सभी की मुस्कान से साफ होता है कि वह इस शादी से बेहद खुश हैं।
इस बीच, दूल्हा बनने जा रहे जहीर को उनकी मां और बहन के बीच में खड़ा देखा गया। सोनाक्षी गुलाबी आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आईं, जबकि जहीर ने सफेद अटायर में अपने लुक को कैजुअल रखा। परिवार के सभी सदस्य कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आए। इस वायरल फैमिली तस्वीर ने सभी का खासा ध्यान आकर्षित किया है।
Bhairava Anthem Release: कल्कि 2898 एडी के पहले गाने 'भैरव एंथम' का ऑडियो रिलीज, वीडियो का इंतजार अभी भी बाकी
चर्चाओं की मानें तो सोनाक्षी और जहीर 23 जून 2024 को मुंबई में शादी करेंगे। हाल ही में पूनम ढिल्लों और यो यो हनी सिंह ने शादी की पुष्टि की। पूनम ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं सोनाक्षी को शुभकामनाएं देती हूं। बहुत प्यारा इनवाइट भेजा है हमें। मैं उन्हें तब से जानती हूं जब वह छोटी लड़की थीं। मैंने उनकी पूरी यात्रा देखी है तो भगवान करे वह बहुत खुश रहे।'
SIFF: शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बजा 'डंकी' का डंका, राजकुमार हिरानी को मिला खास निमंत्रण
पिछले हफ्ते सोनाक्षी सिन्हा की शादी का निमंत्रण ऑनलाइन लीक हो गया था। शादी के निमंत्रण में एक ऑडियो क्यूआर कोड भी शामिल है जिसमें सोनाक्षी और जहीर का एक प्यारा संदेश है। आमंत्रण में कहा गया है, 'हम इसे आधिकारिक बना रहे हैं। अफवाहें सच थीं।' यह जोड़ा मुंबई के बास्टियन में शादी का जश्न मनाएगा। सोनाक्षी और जहीर की शादी के निमंत्रण में कहा गया है कि जश्न रात 8 बजे शुरू होगा। पहले खबर आई थी कि ये जोड़ा रजिस्टर्ड शादी करेगा। जानकारी हो कि सात साल से डेटिंग कर रहे सोनाक्षी और जहीर ने साल 2022 की फिल्म 'डबल एक्सएल' में साथ काम किया था।
Shoojit Sircar: फादर्स डे के मौके पर शूजीत सरकार का तोहफा, अभिषेक बच्चन की फिल्म की रिलीज डेट आई सामने