फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SIFF: शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बजा 'डंकी' का डंका, राजकुमार हिरानी को मिला खास निमंत्रण

Sun, 16 Jun 2024 07:43 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 16 Jun 2024 07:43 PM IST
सार

राजकुमार हिरानी को 'डंकी' की स्क्रीनिंग के लिए शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एसआईएफएफ) से निमंत्रण मिला है। फिल्म को एसआईएफएफ 2024 के अंतर्राष्ट्रीय पैनोरमा खंड के लिए चुना गया है।

विज्ञापन
Dunki screening in Shanghai International Film Festival Rajkumar Hirani invited as representative
डंकी-राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार हिरानी ने हमेशा अपनी फिल्मों से तहलका मचाया है। अपनी सम्मोहक कहानियों और भावनात्मक गहराई के लिए मशहूर उनकी फिल्में लगातार दर्शकों के दिलों को छूती रही हैं। बीते साल की आखिर में, उन्होंने शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'डंकी' रिलीज की, जिसने न केवल जनता का दिल जीता, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों से भी जबरदस्त प्रशंसा प्राप्त की। फिल्म 'डंकी' के लिए निर्माता को अब एक और बड़ा सम्मान हासिल हुआ है। 

Dunki screening in Shanghai International Film Festival Rajkumar Hirani invited as representative
डंकी - फोटो : यूट्यूब

फिल्म का प्रभाव जारी है, क्योंकि राजकुमार हिरानी को अब 'डंकी' की स्क्रीनिंग के लिए शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एसआईएफएफ) से निमंत्रण मिला है। राजकुमार हिरानी को फिल्म प्रतिनिधि के रूप में एसआईएफएफ में आमंत्रित किया गया है। फिल्म को एसआईएफएफ 2024 के अंतर्राष्ट्रीय पैनोरमा खंड के लिए चुना गया है, जिसका आयोजन 14 जून को हुआ और यह 23 जून तक जारी रहेगा। बीते दिन फिल्म की स्क्रीनिंग हुई अब 18 और 20 जून को भी 'डंकी' की स्क्रीनिंग होगी। 

Dunki screening in Shanghai International Film Festival Rajkumar Hirani invited as representative
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

यह वास्तव में फिल्म निर्माता और पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण है। शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एसआईएफएफ) 1993 में स्थापित, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त गैर-विशिष्ट प्रतिस्पर्धी फिल्म फेस्टिवल में से एक है।

Mandira Bedi: मंदिरा ने बेटी को गोद लेने के लिए किया था संघर्ष, बोलीं- तारा को हमारी जिंदगी में आना ही था

विज्ञापन
विज्ञापन
Dunki screening in Shanghai International Film Festival Rajkumar Hirani invited as representative
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

'डंकी' में शाहरुख खान के साथ बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर मुख्य भूमिका हैं। जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, 'डंकी' बड़े पर्दे पर धमाल मचाने में सफल रही थी। 

Shoojit Sircar: फादर्स डे के मौके पर शूजीत सरकार का तोहफा, अभिषेक बच्चन की फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

विज्ञापन
Dunki screening in Shanghai International Film Festival Rajkumar Hirani invited as representative
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

'डंकी' की बात करें तो इसकी कहानी अवैध रूप से अपने पसंदीदा देश में घुसने की प्रक्रिया यानी 'डंकी फ्लाइट्स' पर आधारित है। राजकुमार हिरानी की 'डंकी' यूरोप के ले ग्रैंड रेक्स में प्रदर्शित होने वाली पहली बॉलीवुड हिंदी भाषा की फिल्म बनी थी। वहीं, अब शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म प्रतिनिधि के रूप में राजकुमार हिरानी को न्यौता मिलना पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed