{"_id":"653a699a2a665b934f0ddddb","slug":"chandu-champion-actor-kartik-aaryan-visits-dagdusheth-halwai-temple-in-pune-see-photos-here-2023-10-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: चंदू चैंपियन की शूटिंग के बीच आशीर्वाद लेने दगडूशेठ हलवाई मंदिर पहुंचे कार्तिक, तस्वीरें वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik Aaryan: चंदू चैंपियन की शूटिंग के बीच आशीर्वाद लेने दगडूशेठ हलवाई मंदिर पहुंचे कार्तिक, तस्वीरें वायरल
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर लगातार चर्चा में बने हैं। वर्तमान समय में वह जोर शोर से फिल्म की शूटिंगं कर रहे हैं। इस बीच गुरुवार (26 अक्टूबर) को अभिनेता फिल्मी दुनिया से दूर भगवान की शरण में नजर आए। दरअसल, वह आशीर्वाद लेने के लिए पुणे के दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर पहुंचे थे। मंदिर से एक्टर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इनसाइड तस्वीरों में कार्तिक गुलाबी शर्ट में नजर आ रहे हैं। उन्हें भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हुए देखा जा सकता है। इन फोटोज और वीडियो को अभिनेता के कई फैन पेजों से भी शेयर किया गया है।
3 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कार्तिक आर्यन भगवान गणेश के भक्त हैं। वह अपनी सभी फिल्मों की रिलीज से पहले आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर जाते हैं। इस साल उन्होंने गणेश चतुर्थी के मौके पर लालबाग के राजा के दर्शन करने भी पहुंचे थे। एक्टर हर साल बप्पा को घर भी लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चंदू चैंपियन
- फोटो : सोशल मीडिया
वह इस समय कबीर खान की चंदू चैंपियन की शूटिंग कर रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में कार्तिक ने खुलासा किया था कि उन्होंने आठ मिनट लंबे सिंगल-शॉट वॉर सीक्वेंस की शूटिंग की है। साथ ही, उन्होंने युद्ध के मैदान में बंदूक थामे हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की थी।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'चंदू चैंपियन'
- फोटो : सोशल मीडिया
यह पहला मौका है जब कार्तिक और कबीर किसी फिल्म के लिए एक साथ आए हैं। फिल्म को अगले साल 14 जून को रिलीज करने की तैयारी चल रही है। अभिनेता के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो उनकी झोली में 'कैप्टन इंडिया', 'भूल भुलैया 3', आशिकी 3 और चंदू मोंडेती की साइंस-फिक्शन थ्रिलर भी है। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म सत्यप्रेम की कथा थी, जिसमें वह कियारा आडवाणी के साथ नजर आए थे। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
Anurag Kashyap: द बकिंघम मर्डर्स में करीना की एक्टिंग के फैन हुए अनुराग कश्यप, बताया-बेबो की बेस्ट परफॉर्मेंस
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।