फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक ने कसी कमर, लंदन में इस दिन से शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग

Tue, 11 Jul 2023 05:11 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 11 Jul 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
Chandu Champion Kartik Aaryan to start shooting for kabir khan directed film in london shraddha Kapoor
कबीर खान-कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी मेहनत और अभिनय कौशल के दम पर बॉलीवुड में मुकाम हासिल करने वाले कार्तिक आर्यन इस समय बैक टू बैक फिल्मों पर काम कर रहे हैं। 'भूल भुलैया 2' हिट के बाद तो मानो अभिनेता के पास ऑफर की झड़ी सी लग गई है। जहां एक तरफ कार्तिक की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, वहीं अभिनेता की अगली फिल्म 'चंदू चैंपियन' की घोषणा भी हो चुकी है। कार्तिक के फैंस उन्हें स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में देखने के लिए बेकरार हैं और उन्हीं प्रशंसकों के लिए हमारे पास 'चंदू चैंपियन' को लेकर एक बड़ा अपडेट है। चलिए जानते हैं क्या है खबर... 

Chandu Champion Kartik Aaryan to start shooting for kabir khan directed film in london shraddha Kapoor
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

'सत्यप्रेम की कथा' में सत्यप्रेम का किरदार निभाकर लोगों की वाहवाही लूटने के बाद अब कार्तिक ने कबीर खान के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए कमर कस ली है। अभिनेता के पास इतना भी समय नहीं है कि वह कियारा आडवाणी संग अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म की सक्सेस एंजॉय कर सकें। दरअसल, खबर है कि कार्तिक आर्यन ने अपने बिजी शेड्यूल को देखते हुए बिना देर किए कबीर खान की इस अपकमिंग फिल्म की शूटिंग करने का तय किया है। यह हम नहीं बल्कि 'चंदू चैंपियन' के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया है।  

Chandu Champion Kartik Aaryan to start shooting for kabir khan directed film in london shraddha Kapoor
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन के पास बहुत सारे कमिटमेंट्स हैं, जिसके चलते उनका आने वाला साल काफी व्यस्त होने वाला है। ऐसे में वह कबीर खान के साथ अपनी अगली फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने बताया, 'हमारी टीम कल से लंदन में चंदू चैंपियन की शूटिंग शुरू करने जा रही है। कबीर खान ने एक शानदार फिल्म लिखी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandu Champion Kartik Aaryan to start shooting for kabir khan directed film in london shraddha Kapoor
श्रद्धा कपूर-कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ समय पहले इस बात की पुष्टि भी हो गई है कि कबीर खान निर्देशित और कार्तिक आर्यन अभिनती इस फिल्म में अभिनेता के साथ कौन सी बॉलीवुड हसीना रोमांस फरमाएगी। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 'चंदू चैंपियन' की लीड एक्ट्रेस के नाम पर भी मुहर लग गई है। इसमें कार्तिक के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। इस रिपोर्ट में सूत्र के जरिए बताया है कि श्रद्धा कपूर ने आधिकारिक तौर पर फिल्म के लिए साइन कर लिया है। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Chandu Champion Kartik Aaryan to start shooting for kabir khan directed film in london shraddha Kapoor
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कबीर खान के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म की कहानी मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित होगी। 'चंदू चैंपियन' 14 जून, 2024 को रिलीज होने वाली है। मुरलीकांत पेटकर स्वर्ण पदक विजेता है, जिन्होंने 1970 के राष्ट्रमंडल खेलों में और फिर 1972 में जर्मनी में आयोजित पैरालंपिक में उन्होंने देश को गौरवान्वित महसूस कराया। खबरों की मानें, तो कार्तिक से पहले इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट किया जाना था, लेकिन अफसोस ऐसा हो न सका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed