फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandu Champion: ओटीटी पर आते ही छा गई चंदू चैंपियन, कार्तिक ने पोस्ट साझा कर जताई खुशी

Sat, 10 Aug 2024 10:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 10 Aug 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Chandu champion trending at number 1 on amazon prime Video see Kartik aaryan social media post
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

कार्तिक आर्यन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए सितारों में से एक हैं। भूल भूलैया 2 के बाद से ही उनकी लोकप्रियता में गजब का इजाफा देखने को मिला है। हाल ही में कार्तिक को फिल्म चंदू चैंपियन में बड़े पर्दे पर देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई थी। 

Chandu champion trending at number 1 on amazon prime Video see Kartik aaryan social media post
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए कार्तिक ने जमकर मेहतन की थी, जो बड़े पर्दे पर भी साफ नजर आई थी। लोगों ने फिल्म देखकर कार्तिक की अदाकारी की खूब तारीफ की थी, लेकिन बजट ज्यादा होने की वजह से फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन संतोषजनक नहीं रहा था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस से इतर यह फिल्म ओटीटी पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 

Chandu champion trending at number 1 on amazon prime Video see Kartik aaryan social media post
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमेजन प्राइम वीडियो पर हाल ही में रिलीज हुई है। यह फिल्म मौजूदा समय में भारत में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इस बात से कार्तिक आर्यन भी काफी ज्यादा खुश हैं। अभिनेता ने 10 अगस्त को इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। साझा की गई तस्वीर में कार्तिक टीवी के पास बैठे नजर आ रहे हैं। इसमें वह अपने डॉगी कटोरी को दिखा रहे कि चंदू चैंपियन पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


विज्ञापन
विज्ञापन
Chandu champion trending at number 1 on amazon prime Video see Kartik aaryan social media post
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

इस पोस्ट पर अभिनेता के फैंस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "फिल्म में उनकी अदाकारी अलग लेवल की थी।" वहीं, एक यूजर ने इसे दशक की सबसे बेहतरीन फिल्म करार दिया। इसके अलावा बहुत से यूजर्स ने टिप्पणी करके बताया कि वे ओटीटी पर इस फिल्म को देखने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Chandu champion trending at number 1 on amazon prime Video see Kartik aaryan social media post
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन इस फिल्म के बाद जल्द ही भूल भुलैया 3 में दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। इसमें विद्या बालन और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगी। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
AMKDT Box Office Collection: 'औरों में कहां दम था' हुई बुरी तरह फ्लॉप, नौवें दिन फिल्म ने की महज इतनी कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed