फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Charlie Chaplin: मुसीबतों में भी मुस्कुराना जानते थे चार्ली चैपलिन, उनसे सीखा जा सकता है जिंदगी जीने का सलीका

Sun, 25 Dec 2022 10:13 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 25 Dec 2022 10:13 AM IST
विज्ञापन
Charlie Chaplin Death anniversary: Know About comic actor filmmaker and composer Life story in Hindi
Charlie Chaplin - फोटो : अमर उजाला

'जिंदगी करीब से देखने पर त्रासदी नजर आती है, लेकिन दूर से देखेंगे तो वो कॉमेडी जैसी दिखती है।' यह लाइनें हैं सर चार्ल्स स्पेंसर चैपलिन की, जिन्हें दुनिया चार्ली चैपलिन के नाम से भी जानती है। चार्ली चैपलिन का नाम आते ही एक कॉमेडी स्टार की छवि उभर आती है। मगर, चार्ली की जिंदगी को ठहरकर देखेंगे तो इसमें पूरा एक दर्शन समाहित नजर आएगा। अभावों में जीते हुए किस तरह अपना और अपने काम का प्रभाव छोड़ा जा सकता है, दर्द में कैसे हंसा जा सकता ये चार्ली के जीवन से सीखा जा सकता है। आज ही के दिन चार्ली चैपलिन इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ गए थे। लेकिन, दुनिया के लिए तमाम सीख छोड़ गए। आइए जानते हैं दिवंगत महान एक्टर के बारे में..

Charlie Chaplin Death anniversary: Know About comic actor filmmaker and composer Life story in Hindi
Charlie Chaplin - फोटो : सोशल मीडिया

चार्ली मशहूर कॉमिक एक्टर और फिल्ममेकर थे, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी लोगों को हंसाने में ही गुजार दी थी।  वह मूक फिल्मों के बेहतरीन कलाकार थे। दुनियाभर में मशहूर इस कलाकार ने जिंदगी की त्रासदियों से भी हंसने की कला को रुपहले पर्दे पर बखूबी उकेरा। बता दें कि चार्ली चैपलिन का जन्म 16 अप्रैल 1889 को लंदन में हुआ। उन्होंने बचपन से ही काफी दुख देखे। कम उम्र में ही पिता का साया उनके सिर से उठ गया। मां ने आर्थिक तंगी झेली। ऐसे में चार्ली के ऊपर कच्ची उम्र में ही जिम्मेदारियां आ गईं।
Hrithik Roshan: पायलट की जगह सेंटा क्लॉज बने ऋतिक रोशन, सेना के अधिकारियों को बांटे तोहफे

Charlie Chaplin Death anniversary: Know About comic actor filmmaker and composer Life story in Hindi
Charlie Chaplin - फोटो : सोशल मीडिया

चार्ली को एक्टिंग की प्रतिभा विरासत में मिली थी। उनके पिता, चार्ल्स चैपलिन मशहूर अभिनेता और गायक थे। वहीं मां हन्ना चैपलिन भी अपने समय की एक प्रतिष्ठित गायिका और अभिनेत्री रहीं। अपने मां-बाप के रास्ते पर चलकर ही चार्ली ने अभिनय सीखा। हालांकि, चार्ली की राह आसान न थी। पिता को शराब की लत थी, इस कारण वह जल्दी ही दुनिया छोड़ गए। तब चार्ली की उम्र काफी कम थी। पिता के निधन के बाद चार्ली की मां भी गंभीर रूप से बीमार पड़ गईं। ऐसे में छोटे से चार्ली ने जिम्मेदारियां उठाईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक चार्ली ने महज 13 वर्ष की उम्र में पढ़ाई-लिखाई छोड़ दी, ताकि घर चलाने के लिए छोटे-मोटे काम कर सकें। 14 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार एक नाटक में भाग लिया और सबको खूब प्रभावित किया। नाटक में उनके कॉमिक अभिनय को खूब सराहा गया था।
Tunisha Sharma Net worth: तुनिशा ने कम उम्र में जमा लिए थे इंडस्ट्री में पैर, इतने करोड़ की थीं मालकिन

विज्ञापन
विज्ञापन
Charlie Chaplin Death anniversary: Know About comic actor filmmaker and composer Life story in Hindi
Charlie Chaplin - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 1940 में चार्ली ने हिटलर पर फिल्म 'द ग्रेट डिक्टेटर' बनाई थी। इसमें उन्होंने खुद हिटलर का किरदार निभाया था। इस फिल्म के जरिए उन्होंने हिटलर को कॉमिक रूप में पेशकर वाहवाही बटोरी थी। फिल्म में हिटलर का मजाक बनाए जाने पर कुछ लोगों ने उनकी सराहना की थी, जबकि कुछ लोग उनके खिलाफ उतर आए थे। अपने शानदार अभिनय के जरिए लोगों को हंसने के लिए मजबूर करने वाले चार्ली को अभिनय जगत के सबसे बड़े पुरस्कार यानी ऑस्कर अवार्ड से भी नवाजा गया। इसके अलावा भी उन्हें कई पुरस्कार दिए गए।  25 दिसंबर 1977 को चार्ली इस दुनिया से चले गए। मगर, उनके जीवन से आज भी जिंदगी जीने का हुनर सीखा जा सकता है।
Tunisha Suicide: तुनिशा शर्मा की दोस्त ने किया खुलासा, बोलीं- डिप्रेशन की थी समस्या

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed