फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sadhana: 60 के दशक की दिग्गज अदाकारा ने किराए के मकान में काटे थे आखिरी दिन, आज भी मशहूर है हेयरस्टाइल

Sun, 25 Dec 2022 09:43 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 25 Dec 2022 09:43 AM IST
विज्ञापन
Sadhana Shivdasani death anniversary know bollywood hairstyle trendsetter actress life lesser known fact
साधना - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा जगत की दिग्गज अदाकाराओं में से एक साधना शिवदसानी अपने जमाने की बेहतरीन अभिनेत्री रही हैं। साधना अपने अभिनय के साथ ही हेयरस्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती थीं। उनकी कलाकारी से लेकर हेयरस्टाइल तक सभी चीजें आज भी फैंस के बीच मशहूर हैं। 'मेरा साया', 'वो कौन थी' और 'वक्त' जैसी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री साधना शिवदसानी को याद करने के लिए लोगों के पास आज भी बहुत से कारण हैं। पाकिस्तान के कराची में जन्मीं साधना ने आज यानी 25 दिसंबर को दुनिया को अलविदा कहा दिया था। लेकिन आज भी अभिनेत्री का हेयर स्टाइल लोगों के बीच प्रसिद्ध है। चलिए जानते हैं अभिनेत्री के जीवन के कुछ अनसुने किस्सों के बारे में...

Sadhana Shivdasani death anniversary know bollywood hairstyle trendsetter actress life lesser known fact
साधना - फोटो : Social media

बतौर बाल कलाकार की शुरुआत
साधना अपने माता-पिता की इकलौती संतान थीं। उनके पिता ने 1930 की अपनी पसंदीदा अभिनेत्री साधना बोस के नाम पर उनका नाम ‘साधना’ रखा था। साधना ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। इसके बाद उन्होंने 16 साल की उम्र में सिंधी फिल्म 'अबाना' में लीड रोल में काम किया। अपने जमाने की बेहतरीन एक्ट्रेस रहीं साधना ने इस फिल्म में सिर्फ एक रुपये में काम किया था। हालांकि, इस फिल्म से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली थी। साधना का नाम 'लव इन शिमला' से सिनेमा जगत में फेमस हुआ था। उन्हें फिल्माया के साथ तीन साल का कॉन्ट्रेक्ट करना पड़ा था और इसके लिए उन्हें 750 रुपये मासिक मिलते थे। दूसरे साल उनके पैसे 1,500 रुपये कर दिए गए और फिर तीसरे साल 3,000 रुपये मिलने लगे। हालांकि बाद में वे अपने दौर की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइन भी रहीं।
Bobby Deol: बॉबी देओल की खलनायकी की गूंज साउथ सिनेमा तक, अब करने जा रहे इस निर्दयी मुस्लिम राजा का किरदार

Sadhana Shivdasani death anniversary know bollywood hairstyle trendsetter actress life lesser known fact
साधना - फोटो : सोशल मीडिया

'साधना कट' के नाम से मशहूर है हेयरस्टाइल
'लव इन शिमला' ने साधना को न केवल फिल्मी जगत में पहचान दी, बल्कि अभिनेत्री के हेयरस्टाइल को भी दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था। साधना का हेयरस्टाइल साधना कट नाम से आज भी मशहूर है। इस हेयरकट के पीछे एक कहानी है, जो काफी मजेदार है। दरअसल, जब ‘लव इन शिमला’ पर काम चल रहा था तो फोटो में उनका माथा बहुत उभरकर आता था। उसे ढकने के लिए काफी मेहनत की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन दिनों हॉलीवुड अभिनेत्री ऑड्रे हेपबर्न का हेयर स्टाइल काफी पॉपुलर था, तो साधना सीधे पार्लर गई और यह कट बनवा कर आ गईं और यह हेयरस्टाइल साधना कट के नाम से मशहूर हो गया। यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि यह हेयरस्टाइल साधना की पहचान बन गया था। 
Fawad Khan: पाकिस्तान की जिस फिल्म पर विवाद, उसकी रिलीज की तारीख बदली, जानें भारत में कब होगी एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Sadhana Shivdasani death anniversary know bollywood hairstyle trendsetter actress life lesser known fact
साधना - फोटो : Social media

निर्देशक से हुआ प्यार 
साधना को अपनी पहली ही फिल्म 'लव इन शिमला' के निर्देशक नैय्यर से शूटिंग के दौरान ही प्यार हो गया था। दोनों के बीच उम्र का फासला बहुत ज्यादा था क्योंकि उस समय साधना महज 16 साल थीं जबकि नैय्यर 22 साल के थे। लेकिन कहते हैं न प्यार में उम्र नहीं देखी जाती। दोनों के बीच धीरे-धीरे प्यार बढ़ता चला गया और दोनों ने शादी कर ली। हालांकि 1995 में नैय्यर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और साधना बिल्कुल अकेली रह गईं। दोनों का कोई बच्चा भी नहीं था।  
Ranveer Singh: लियोनेल मेसी के साथ फोटो साझा करना रणवीर को पड़ा भारी, जानें यूजर्स ने क्यों लगाई क्लास

विज्ञापन
Sadhana Shivdasani death anniversary know bollywood hairstyle trendsetter actress life lesser known fact
साधना - फोटो : Social media

बीमारी के कारण अंतिम दिनों में परेशान रहीं अभिनेत्री
पति के निधन के बाद अचानक ही साधना को बीमारियों ने जकड़ लिया। साधना को थायराइड की बीमारी हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें एक्टिंग में भी तकलीफ होने लगी। धीरे-धीरे थायराइड की वजह से साधना की आंखों में भी परेशानी बढ़ गई और एक वक्त वह आया जब उन्होंने पब्लिक इवेंट्स, फंक्शन में जाना और फोटो तक खिंचवाना बंद कर दिया था। वह अपने आखिरी दिनों में किराए के मकान में रहा करती थीं। यह बंगला आशा भोंसले का था। काफी समय पहले फिल्मों से दूर हो चुकीं हिंदी फिल्मों की इस मशहूर अदाकारा ने 25 दिसंबर 2015 को इस रंगीन दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अभिनेत्री ने आखिरी सांस मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में ली थी।     
Dipika Kakar: छिपाने के बाद भी दिख गया दीपिका कक्कड़ का बेबी बंप, फैंस बोले- प्रेग्नेंसी का ग्लो ही अलग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed