फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cheating Case: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें फिर बढ़ी, दोनों के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला

Sun, 14 Nov 2021 11:09 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 14 Nov 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
Cheating Case: Shilpa Shetty and Raj Kundras troubles increase again fraud case registered against the couple
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। पहले से ही कानूनी मामले में फंसे इस कपल के खिलाफ अब एक और मामला दर्ज किया गया। दरअसल, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक नितिन बराई नामक एक शख्स ने बांद्रा पुलिस को बताया कि शिल्पा और राज एक फर्म के जरिए साल 2014 से उसके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं।

बराई की शिकायत के बाद बांद्रा पुलिस ने शिल्पा शेट्टी,राज कुंद्रा समेत अन्य सभी आरोपियों के खिलाफ बांद्रा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। इसमें 420 (धोखाधड़ी), 120-बी (आपराधिक साजिश), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (सामान्य इरादा) शामिल हैं। इसके बाद अब मुंबई पुलिस जल्द ही मामले में आरोपियों से पूछताछ भी कर सकती है। वहीं मामले में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी का पक्ष जानने के लिए पुलिस जल्द ही उनसे संपर्क कर सकती है।

Cheating Case: Shilpa Shetty and Raj Kundras troubles increase again fraud case registered against the couple
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जुलाई 2014 में, एसएफएल फिटनेस कंपनी के निदेशक काशिफ खान ने शेट्टी, कुंद्रा और अन्य के साथ मिलकर से कहा कि अगर वह इनकी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर पुणे के कोरेगांव इलाके में स्पा और जिम खोलेगा तो उसे काफी फायदा होगा। उनकी बात मान कर बराई ने 1 करोड़ 59 लाख 27 हजार रुपए का निवेश किया, लेकिन इसके बाद आरोपियों ने उसके पैसों का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया। इतना ही नहीं जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे धमकी भी दी गई।

Cheating Case: Shilpa Shetty and Raj Kundras troubles increase again fraud case registered against the couple
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अभिनेत्री के पति पहले से ही एक मामले में जमानत पर बाहर चल रहे हैं। दरअसल, राज कुंद्रा को अश्लील फिल्मों को बनाने और इसके प्रसारण के आरोप में इसी साल जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में उन्होंने करीब 2 महीने जेल में गुजारे थे। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cheating Case: Shilpa Shetty and Raj Kundras troubles increase again fraud case registered against the couple
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

जेल से बाहर आने बाद से ही राज और शिल्पा साथ में ना के बराबर ही नजर आए थे। हालांकि, कुछ दिनों पहले ही यह कपल इस मामले के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर साथ नजर आया। शिल्पा इन दिनों परिवार के साथ हिमाचल में है। यहां उन्होंने पति राज के साथ धर्मशाला स्थित बगलामुखी मंदिर के दर्शन भी किए।

विज्ञापन
Cheating Case: Shilpa Shetty and Raj Kundras troubles increase again fraud case registered against the couple
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, जेल से बाहर आने के बाद से ही राज कुंद्रा कम ही सक्रिय नजर आए। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया को भी अलविदा कह दिया। बीते दिनों ही उन्होंने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट कर दिया। हालांकि, इससे पहले वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। वह अक्सर पत्नी शिल्पा और बच्चों के साथ फोटोज- वीडियोज शेयर करते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed