फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut:'अगर हम अंग्रेजों को दोष नहीं देते तो यह भी स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है', कंगना का पक्ष

Sun, 14 Nov 2021 10:35 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 14 Nov 2021 10:35 AM IST
विज्ञापन
Kangana ranajut again share her viewpoint over bheekh wali azaadi statement says not blaming britishers is also disrespect of freedom fighters
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। इन दिनों भीख में मिली आजादी वाले बयान को लेकर कंगना जबरदस्त आलोचना का शिकार हो रही हैं। एक तरफ लगातार उन पर सवाली हमले हो रहे हैं तो वहीं कंगना भी जवाब दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा कर एक बार फिर खुद का पक्ष रखा है। कंगना ने लिखा, 'साल 2015 में बीबीसी द्वारा एक लेख प्रकाशित है जिसमें यह तर्क दिया गया है कि ब्रिटेन ने भारत के साथ किए गलत पर कोई सुधार नहीं किया था। इसकी कोई हानिपूर्ति नहीं की थी। कैसे गोरे उपनिशनद और उनके हमदर्द आज के समय में ऐसी बकवास बातें करके निकल जाते हैं?



कंगना ने फिर रखा अपना पक्ष

अगर आप इसे समझने की कोशिश करेंगे तो इसका जवाब आपको मेरे दिए गए बयान में ही मिल जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे राष्ट्र निर्माताओं ने भारत में किए गए अनगिनत अपराधों के लिए हमारे देश के धन को लूटने से लेकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को बेरहमी से मारने, हमारे देश को दो भागों में विभाजित करने के लिए स्वतंत्रता के समय किए गए  अपराधों के लिए अंग्रेजों जिम्मेदार नहीं ठहराया।

Kangana ranajut again share her viewpoint over bheekh wali azaadi statement says not blaming britishers is also disrespect of freedom fighters
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

आगे कंगना ने लिखा, 'द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अंग्रेजों ने अपनी मर्जी से भारत छोड़ दिया। विंस्टन चर्चिल को युद्ध नायक के रूप में सम्मानित किया गया। यह वही व्यक्ति था जो बंगाल के अकाल के  लिए जिम्मेदार था क्या उनके अपराधों के लिए स्वतंत्र भारत की अदालतों में कभी उनके खिलाफ मुकदमा चलाया गया था? नहीं।


View this post on Instagram

A post shared by Kangana Thalaivii (@kanganaranaut)


 

Kangana ranajut again share her viewpoint over bheekh wali azaadi statement says not blaming britishers is also disrespect of freedom fighters
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

एक अंग्रेज श्वेत व्यक्ति सिरिल रैडक्लिफ, जो पहले कभी भारत नहीं आया था उसे  विभाजन की रेखा खींचने के लिए अंग्रेजों द्वारा भारत लाया गया था जिसने पांच हफ्ते में यह काम कर दिया था। कांग्रेस और मुस्लिम लीग दोनों ही उस समिति के सदस्य थे जिसने अंग्रेजों द्वारा खींची गई विभाजन रेखा की शर्तों को तय किया, जिसका नतीजा यह निकला कि लगभग दस लाख लोग मारे गए। क्या इतने दुख से मरने वालों को आजादी मिली? क्या ब्रिटिश या कांग्रेस, जो विभाजन रेखा से सहमत थे विभाजन के बाद हुए नरसंहार के लिए जिम्मेदार थे? नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana ranajut again share her viewpoint over bheekh wali azaadi statement says not blaming britishers is also disrespect of freedom fighters
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जवाहर लाल नेहरू का पत्र साझा किया था। उसकी बात करते हुए उन्होंने लिखा, 'हमारे प्रथम प्रधान मंत्री, श्री जवाहर लाल नेहरू की ओर से 28 अप्रैल 1948 को ब्रिटिश सम्राट को एक पत्र है, जिसमें भारत के गवर्नर जनरल के रूप में पश्चिम बंगाल के तत्कालीन गवर्नर की नियुक्ति के लिए ब्रिटिश स्वीकृति का अनुरोध किया गया है। अगर ऐसा कोई पत्र है तो क्या आप मानते हैं कि कांग्रेस ने अंग्रेजों को उनके अपराधों के लिए जवाबदेह ठहराने की कोशिश की? अगर हां तो मुझे बताइए की मेरी बात गलत कैसे है'।

विज्ञापन
Kangana ranajut again share her viewpoint over bheekh wali azaadi statement says not blaming britishers is also disrespect of freedom fighters
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

पंगा गर्ल ने लिखा कि, 'स्वतंत्र भारत के लिए अपनी जान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को क्या पता था कि ब्रिटिश और हमारे राष्ट्र निर्माता अविभाजित भारत को दो हिस्सों में बांट देंगे, जिसके कारण दस लाख लोग इतनी बुरी तरह से मारे जाएंगे? मैं यह कहकर अपनी बात बात खत्म करना चाहती हूं कि अगर हम भारत में किए गए असंख्य अपराधों के लिए अंग्रेजों को जिम्मेदार नहीं ठहराते हैं, तब भी हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रहे हैं। जय हिंद'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed