फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'चेन्नई एक्सप्रेस' की सिंगर ने लगाया सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप, बोलीं- 'रिस्पेक्टेड अंकल ने ही...'

Sun, 07 Oct 2018 11:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
chennai express singer chinmayi sripada writes of sexual abuse she has faced since childhood
Chinmayi Sripaada
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सेक्शुअल हैरेसमेंट का मुद्दा गरमा गया है। कई एक्ट्रेसेस #Metoo कैंपेन के तहत अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा कर रहे हैं। बॉलीवुड में इस वक्त तनुश्री और नाना पाटेकर का मुद्दा ठंडा भी नहीं हुआ था कि कंगना रनौत, पूजा भट्ट जैसी कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुए यौन शोषण पर आवाज उठाई है।

 
chennai express singer chinmayi sripada writes of sexual abuse she has faced since childhood
चिन्मयी श्रीपदा

अब इस मामले में एक नया नाम जुड़ गया है। रोहित शेट्टी की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में गाना गाकर फेमस होने वाली सिंगर चिन्मयी श्रीपदा भी सेक्शुअल हैरेसमेंट का शिकार हो चुकी हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी।

chennai express singer chinmayi sripada writes of sexual abuse she has faced since childhood
चिन्मयी श्रीपदा

चिन्मयी श्रीपदा ने ट्वीट करते हुए लिखा- उस वक्त शायद मैं 8 या 9 बरस की रही होंगी। मेरी मां रिकॉडिंग सेशन के लिए बाहर गई थीं। तभी मुझे महसूस हुआ कि कोई मेरे प्राइवेट पार्ट को छू रहा है। मैं जाग गई और बताया अंकल बुरे हैं। मैं उस वक्त सैंथोम कम्युनिकेशंस के स्टूडियो में थी जो आज भी मौजूद है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
chennai express singer chinmayi sripada writes of sexual abuse she has faced since childhood
चिन्मयी श्रीपदा
सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने एक के बाद एक कई सारे ट्वीट कर अपने साथ हुए सेक्शुअल हैरेसमेंट का जिक्र किया। चिन्मयी श्रीपदा ने ट्वीट करते हुए लिखा- मैं 19 साल की थी तब अपनी मां के साथ एक बहुत ही सम्मानित व्यक्ति से मिलने गई थी। मैं अपनी मां के साथ थी लेकिन मुझे उसने अकेले अपने रूम में बुलाया। मुझे अजीब नहीं लगा क्योंकि उसने ऐसा कुछ व्यवहार नहीं किया था। लेकिन जैसे ही मैं उसके कमरे में गई उसने मुझे गले लगा लिया।

 

 
विज्ञापन
chennai express singer chinmayi sripada writes of sexual abuse she has faced since childhood
चिन्मयी श्रीपदा
बता दें कि चिन्मयी ने 'चेन्नई एक्सप्रेस' में 'तितली' गाना गाया था। उन्होंने साल 2014 में साउथ एक्टर राहुल रवींद्रम से शादी कर ली थी। दोनों ने एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी साउथ इंडियन ट्रेडिशन से हुई थी।
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed