योग गुरु इरा त्रिवेदी ने बीते दिनों हिंदू धर्म और बीफ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर हाल ही उनके कुछ पुराने ट्वीट्स वायरल हुए थे। इरा के इन ट्वीट्स और बयानों को लेकर यूजर्स ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। खबर है कि दूरदर्शन में योग कार्यक्रम करने वालीं इरा को अब हटा दिया गया है। इस मामले में जाने-माने चेतन भगत ने इरा त्रिवेदी पर तंज कसा है।
‘हिंदू विरोधी’ ट्वीट करने वालीं योग गुरु इरा पर चेतन भगत ने कसा तंज, मीटू के तहत लगाया था आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग गुरु इरा ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा था, 'कुरान एक प्रोग्रेसिव टेक्सट है, वहीं मॉडर्न डे में हिंदुत्व रिग्रेसिव है।' साथ ही उनका इंटरव्यू का एक पुराना वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें बीफ को प्रोटीन का सबसे सस्ता विकल्प बताया था।
बीते साल इरा ने मीटू कैंपेन के तहर चेतन भगत पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इरा के मुताबिक चेतन ने उन्हें जबरन Kiss करने की कोशिश की थी। इन आरोपों के बाद चेतन ने इरा के पुराने मेल्स सार्वजनिक कर दिए थे। । एक ईमेल का स्क्रीन शॉट में आखिर में इरा ने लिखा था -'मिस यू किस यू' ।
अब इस ताजा मामले पर चेतन भगत ने रिएक्ट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा- 'कर्मा'। हालांकि इस ट्वीट में इरा का कहीं जिक्र नहीं है, लेकिन फिर भी इस ट्वीट को इरा से ही जोड़ कर देखा जा रहा है।
Karma 🙂🙏
इरा ने लिखा था, ''करीब 10 साल पहले चेतन भगत से जयपुर लिटरेचर फेस्ट में मिली थी । उस इवेंट में चेतन भगत ने मुझसे पूछा कि किसी बुक लॉन्च के दौरान जब मर्द तुम पर ट्राई मारते हैं, तो तुम क्या करती हो?मैंने कहा था- मैं उसे कहती हूं कि अगर वो मेरी किताब की 100 कॉपियां खरीद ले तो मैं उसे किस कर लूंगी ।'