दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने इतिहास रच दिया है। वह अब एकमात्र ऐसी अभिनेत्री बन गई हैं, जिनकी तीन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'छावा' ने इस प्रतिष्ठित क्लब में अपनी जगह बनाई है।
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने रचा इतिहास, अब तक कोई भी अभिनेत्री नहीं हासिल कर सकी है ये खास उपलब्धि
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने हाल ही में इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। आइए जानते हैं कि उन्होंने कौन सी खास उपलब्धि हासिल की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी 'छावा' 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने तब से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। यह ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म अपनी शुरुआत से ही लोगों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हासिल कर रही है। महज 23 दिनों मे यह फिल्म 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है।
Rajinikanth: रजनीकांत ने संगीतकार इलैयाराजा की खास उपलब्धि के लिए दी बधाई, बोले- ‘आपने भारत को गर्व कराया है’
रश्मिका पिछली दो फिल्में 'एनिमल' और 'पुष्पा 2: द रूल' भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने में कामयाब रही थी। इस उपलब्धि के साथ, रश्मिका ने कई दिग्गज अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया है। दीपिका पादुकोण, नयनतारा और श्रद्धा कपूर जैसी अभिनेत्रियों के पास इस क्लब में केवल एक-एक फिल्म है।
रश्मिका मंदाना की सफलता केवल बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके अभिनय की विविधता और अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्रीज में उनकी व्यापक अपील को दिखाता है। चाहे वह 'एनिमल' में उनका दमदार प्रदर्शन हो, 'पुष्पा 2' में उनकी मास एंटरटेनर की छवि हो, या फिर 'छावा' में उनका प्रभावशाली किरदार, उन्होंने हर भूमिका में दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका 'छावा' के बाद फिल्म 'सिकंदर' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगदास कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में सत्यराज भी अहम किरदार में दिखेंगे।
संबंधित वीडियो