{"_id":"67cc048f7a1934d5b404d627","slug":"highest-paid-bollywood-stars-salman-khan-shahrukh-khan-aamir-khan-akshay-kumar-2025-03-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stars Fees: सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक, फीस के मामले में सबसे आगे हैं ये बॉलीवुड सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Stars Fees: सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक, फीस के मामले में सबसे आगे हैं ये बॉलीवुड सितारे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 08 Mar 2025 06:00 PM IST
सार
Stars Fees: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से सितारे अपनी फीस की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। आज हम आपको उन सुपरस्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो फिल्मों में काम करने के लिए मोटी रकम वसूल करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कुछ अभिनेता अभिनय के अलावा अपनी फीस की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में सलमान खान को लेकर ये बात सामने आई थी कि उन्होंने 'सिकंदर' के लिए 120 करोड़ की फीस ली है। सलमान की फीस पर लगातार हो रही चर्चा के बीच आज हम आपको बॉलीवुड के उन प्रमुख सितारों के बारे में बताएंगे जो अपनी फीस के मामले में सबसे आगे हैं।
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बात करें तो वह उन सितारों में शुमार हैं, जिनकी फीस की काफी चर्चा होती है। किंग खान की हर फिल्म के लिए फीस का आंकड़ा 150 करोड़ रुपये से लेकर 250 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। 2023 में शाहरुख खान ने धमाकेदार वापसी की थी। उन्होंने लगातार तीन हिट फिल्में 'पठान', 'जवान', और' डंकी' दीं। इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और शाहरुख की स्टार पावर को और भी मजबूत किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'जवान' के लिए शाहरुख ने लगभग 100 करोड़ रुपये की फीस ली थी।
Kissik: 'पुष्पा 2' के 'किसिक' गाने की धूम, अब इसी पर रखा गया फिल्म का टाइटल, जानिए
3 of 5
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
आमिर खान
आमिर खान अपने किरदारों की गहरी तैयारी और हर फिल्म में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए जाने जाते हैं। वह बॉलीवुड के सबसे महंगे अभिनेताओं में से एक हैं। आमिर खान की फीस 100 करोड़ रुपये से लेकर 275 करोड़ रुपये तक होती है। 2017 में दंगल के लिए उन्होंने 275 करोड़ रुपये कमाए थे। उनकी ये कमाई प्रॉफिट-शेयरिंग एग्रीमेंट के तहत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
सलमान खान
सलमान खान का नाम बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में शुमार है। उनकी फीस भी किसी से कम नहीं है। सलमान खान प्रति फिल्म 100 करोड़ रुपये से लेकर 150 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं। 2023 में रिलीज हुई 'टाइगर 3' में सलमान ने शानदार अदाकारी दिखाई। इसके लिए उन्हें 100 करोड़ रुपये से अधिक की फीस मिली। सलमान की फिल्मों का दर्शकों को हमेशा बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों वह 'सिकंदर' के लिए ली गई फीस की वजह से भी चर्चा में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार का नाम बॉलीवुड के सबसे मेहनती और सबसे व्यस्त अभिनेता के रूप में लिया जाता है। वह हर साल कई फिल्मों में काम करते हैं। उनकी फीस भी काफी ज्यादा होती है। अक्षय कुमार की फीस प्रति फिल्म 60 करोड़ रुपये से लेकर 145 करोड़ रुपये तक हो सकती है।
संबंधित वीडियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।