फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhaava Collection Day 29: पांचवें हफ्ते में भी दहाड़ रही 'छावा', 29वें दिन फिल्म ने फिर पकड़ी रफ्तार

Fri, 14 Mar 2025 09:40 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 14 Mar 2025 09:40 PM IST
सार

Chhaava Collection: लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित और विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना द्वारा अभिनीत 'छावा' का आज सिनेमाघरों में पांचवां शुक्रवार था। चलिए जानते हैं फिल्म ने आज कितनी कमाई की। 
 

विज्ञापन
Chhaava box office collection day 29 vicky kaushal rashmika mandanna laxman utekar akshaye khanna film earning
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ जारी है। फिल्म लगातार दमदार कमाई कर रही है। साथ ही अपनी तेज रफ्तार के साथ 'छावा' कई फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड को भी तोड़ चुकी है। फिल्म सिनेमाघरों में फिल्म ने बीते दिन अपने चौथा हफ्ता भी पूरा कर लिया और इसके साथ ही 'छावा' आज अपने पांचवें हफ्ते में प्रवेश कर गई है। आज की कमाई भी सामने आ चुकी है। चलिए जानते हैं फिल्म ने आज कितना कलेक्शन किया...

Chhaava box office collection day 29 vicky kaushal rashmika mandanna laxman utekar akshaye khanna film earning
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

आज की कमाई
लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित और विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना द्वारा अभिनीत 'छावा' का आज सिनेमाघरों में पांचवां शुक्रवार था। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, छावा ने आज अपने 29वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.36 करोड़ रुपये की कमाई की। बीते दिन की कमाई के अनुसार, आज इसकी कमाई में उछाल देखा गया।

Chhaava box office collection day 29 vicky kaushal rashmika mandanna laxman utekar akshaye khanna film earning
छावा - फोटो : अमर उजाला

फिल्म की कुल कमाई
बीते दिन यानी चौथे गुरुवार को फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। छावा की कुल कमाई 545.86 करोड़ रुपये हो चुकी है। चौथे हफ्ते के दौरान फिल्म 500 करोड़ रुपये के क्लब में भी शामिल हो गई थी और इसके साथ ही फिल्म ने  'गदर 2' और 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। वहीं, अब फिल्म 600 करोड़ रुपये की ओर तेजी से कदम बढ़ा चुकी है। कुछ दिनों में 'छावा' यह आंकड़ा भी पार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhaava box office collection day 29 vicky kaushal rashmika mandanna laxman utekar akshaye khanna film earning
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है छावा
500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के मामले में विक्की कौशल की 'छावा' चौथे नंबर पर आई है। चलिए सबसे तेज 500 करोड़ी बनने वाली फिल्मों पर एक नजर डालते हैं...

500 करोड़ी फिल्में लिए इतने दिन
पुष्पा 2 11
जवान 18
स्त्री 2 22
छावा 23
गदर 2 24
पठान 28
बाहुबली 2 34
एनिमल 39

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed