फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhaava Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर छाई विक्की कौशल की 'छावा', जानें सोमवार को कितनी की कमाई

Tue, 18 Feb 2025 08:31 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 18 Feb 2025 08:31 AM IST
सार

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने शुरुआती दिनों में ही कमाल का कलेक्शन करके दिखा दिया। फिल्म में मराठा वीर छत्रपति संभाजी महाराज की अमर गाथा को दिखाया गया है। जानिए, अब तक इस फिल्म ने कुल कितनी कमाई की? और चौथे दिन क्या रहा फिल्म ‘छावा’ का कलेक्शन?

विज्ञापन
Chhaava Box Office Collection Day 4 Vicky Kaushal Laxman Utekar Film Total Earning
फिल्म 'छावा' - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms

विक्की कौशल ने फिल्म ‘छावा’ के प्रमोशन के दौरान बताया था कि छत्रपति संभाजी महाराज के रोल के लिए उन्होंने जी-जान एक कर दी। फिल्म रिलीज के बाद विक्की को इस मेहनत का फल मिल रहा है। फिल्म ‘छावा’ ने शुरुआती चार दिनों में ही अच्छा-खासा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया। जानिए, चौथे दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की। 


 
Chhaava Box Office Collection Day 4 Vicky Kaushal Laxman Utekar Film Total Earning
फिल्म 'छावा' के एक सीन में विक्की कौशल - फोटो : यूट्यूब- MaddockFilms

चौथे दिन का कलेक्शन 
फिल्म ‘छावा’ ने अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार चौथे दिन 24.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह कलेक्शन तीसरे दिन के मुकाबले अब तक कम है लेकिन नाइट शो के बाद इस कलेक्शन में और इजाफा हो सकता है। 

Chhaava Box Office Collection Day 4 Vicky Kaushal Laxman Utekar Film Total Earning
फिल्म 'छावा' के एक दृश्य में विक्की कौशल - फोटो : यूट्यूब-MaddockFilms

अब तक की कुल कमाई 
फिल्म ‘छावा’ की कुल कमाई की बात की जाए तो यह 140.50 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म 100 करोड़ क्लब में रविवार के दिन ही शामिल हो चुकी थी। विक्की कौशल की यह ऐसी सोलो फिल्म है, जिसने इतनी जल्दी 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारी है। इस मामले में इसने फिल्म 'स्काई फोर्स' को भी पछाड़ दिया है। 

दिन कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
पहला दिन 31.00
दूसरा दिन  37.00
तीसरा दिन 48.5
चौथा दिन 24.00*
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhaava Box Office Collection Day 4 Vicky Kaushal Laxman Utekar Film Total Earning
फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज बने विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मराठा शौर्य की कहानी को दर्शकों ने सराहा
फिल्म ‘छावा’ को लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है, रिलीज के बाद इसमें कई कमियां महसूस हुईं। लेकिन दर्शकों को विक्की कौशल की एक्टिंग और मराठा शौर्य की कहानी ज्यादा पसंद आई। इसलिए चौथे दिन आकर भी यह फिल्म अच्छा कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर कर रही है। 

विज्ञापन
Chhaava Box Office Collection Day 4 Vicky Kaushal Laxman Utekar Film Total Earning
फिल्म 'छावा' का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की स्टार कास्ट 
फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना भी हैं। वह छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी की भूमिका में हैं। वहीं आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, प्रदीप राम सिंह रावत, संतोष जुवेकर, विनीत कुमार सिंह, डायना पेंटी जैसे कलाकार भी इस फिल्म में हैं। साथ ही औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना नजर आए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed