फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर बना हुआ है 'छावा' का दबदबा, जानिए कैसा है बाकी फिल्मों का हाल

Tue, 18 Feb 2025 07:45 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Tue, 18 Feb 2025 07:45 AM IST
सार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और साउथ की फिल्मों का क्रेज देखने को मिल रहा है। आइए आपको बताते हैं सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने किया कितना कलेक्शन।

विज्ञापन
Box Office Report Chhaava Collection know about thandel captain America brave new world Vidaamuyarchi
'छावा'-'कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड' - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 'छावा' की गूंज सुनाई दे रही है। 'छावा' के अलावा साउथ और हॉलीवुड की कई अन्य फिल्में भी चल रही हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड की फिल्में तो सजी ही हैं, मार्वल्स की हॉलीवुड फिल्म भी दर्शकों को खींच रही है। 
Box Office Report Chhaava Collection know about thandel captain America brave new world Vidaamuyarchi
'छावा' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छावा
'छावा' की रिलीज को चार दिन पूरे हो गए हैं। विक्की कौशल की फिल्म को फैंस का प्यार मिल रहा है। रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने अब तक आई रिपोर्ट के अनुसार करीब 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने अब तक कुल 140.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
Box Office Report Chhaava Collection know about thandel captain America brave new world Vidaamuyarchi
फाल्कन कैप्टन अमेरिका के रूप में - फोटो : इंस्टाग्राम
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड
'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' का आज सिनेमाघरों में चौथा दिन था। फिल्म ने पहले दिन ही खराब शुरुआत की थी, जिसके बाद उम्मीद जताई गई कि यह फिल्म वीकएंड पर अच्छी कमाई करेगी, लेकिन वह उम्मीद भी धरी की धरी रह गई और इसने वीकेंड का फायदा भी नहीं उठाया। फिल्म ने सोमवार को भी 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Chhaava Collection know about thandel captain America brave new world Vidaamuyarchi
भव्य पैमाने पर किया जाएगा थंडेल का प्रमोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkineni
तंडेल
साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म तंडेल को भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है। फिल्म की रिलीज को 11 दिन हो गए हैं। फिल्म ने सोमवार को एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म सात फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के बाद कुल 58.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।
विज्ञापन
Box Office Report Chhaava Collection know about thandel captain America brave new world Vidaamuyarchi
विदामुयार्ची - फोटो : इंस्टाग्राम @gkmtamilkumaran
विदामुयार्ची
सुपरस्टार अजित कुमार की 'विदामुयार्ची' भी दर्शकों को पसंद आ रही है। इसने रिलीज के पहले हफ्ते में 72.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, वीकेंड का इस फिल्म को कुछ खास फायदा नहीं हुआ है। शुक्रवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 10वें दिन शनिवार को 1.6 करोड़ रुपये और रविवार को 11वें दिन 1.85 करोड़ रुपये कमा सकी। फिल्म ने सोमवार को 1.9 करोड़ रुपये कमा लिए। फिल्म ने कुल 77.4 करोड़ रुपये अब तक बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed