फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Captain America Brave New World Day 4: पहले सोमवार पिछड़ी 'कैप्टन अमेरिका', चौथे दिन बमुश्किल छुआ करोड़ का आंकड़ा

Mon, 17 Feb 2025 10:16 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 17 Feb 2025 10:16 PM IST
सार

Captain America Brave New World Movie Box Office Collection Day 4: मार्वल की हॉलीवुड फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार के साथ कमाई कर रही है। चौथे दिन भी फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। 
 

विज्ञापन
Captain America Brave New World Box Office Collection Day 4 in india Anthony Mackie Harrison Ford film
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मार्वल यूनिवर्स ने अपने पसंदीदा सुपरहीरो 'कैप्टन अमेरिका' की कहानी को नए तरीके से पेश किया है। भारत में भी हॉलीवुड सुपरहीरोज की फिल्में खूब पसंद की जाती हैं। 14 फरवरी को मार्वल की फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' भारत में भी रिलीज हुई, लेकिन ऐसा लग रहा है कि इस बार सुपरहीरो की कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों में आकर्षित नहीं कर पाई। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर हुई कम कमाई इस बात की गवाही भी दे रही है।

Captain America Brave New World Box Office Collection Day 4 in india Anthony Mackie Harrison Ford film
कैप्टन अमेरिका और फाल्कन - फोटो : इंस्टाग्राम

आज की कमाई
'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' का आज सिनेमाघरों में चौथा दिन था। फिल्म ने पहले दिन ही खराब शुरुआत की थी, जिसके बाद उम्मीद जताई गई कि यह फिल्म वीकएंड पर अच्छी कमाई करेगी, लेकिन वह उम्मीद भी धरी की धरी रह गई और इसने वीकएंड का फायदा भी नहीं उठाया। वहीं, आज सोमवार की कमाई की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन महज एक करोड़ रुपये की कमाई की है।

Captain America Brave New World Box Office Collection Day 4 in india Anthony Mackie Harrison Ford film
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला

फिल्म की कुल कमाई
'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' ने पहले दिन 4.2 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपना खाता खोला था, जिसके बाद गुजरते दिनों के बाद लगातार इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई। वहीं फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो यह अब तक 13.35 करोड़ रुपये बटोर चुकी है। इसमें एंथनी मैकी, डैनी रामीरेज, शिरा हास, कार्ल लंबली, लिव टेलर, हर्ष नायर और हैरीसन फोर्ड जैसे बड़े सितारे शामिल हैं। इसका निर्देशन जूलियस ओनाह ने किया है।
पिछले पांच वर्षों में रिलीज हुईं मार्वल की फिल्मों का भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Captain America Brave New World Box Office Collection Day 4 in india Anthony Mackie Harrison Ford film
'छावा'-'कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड' - फोटो : इंस्टाग्राम

'छावा' से खाई मात
दरअसल, सिनेमाघरों में 14 फरवरी को 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' के साथ भारतीय फिल्म 'छावा' भी रिलीज हुई। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म को दर्शकों का पहले दिन से ही खूब प्यार मिला, जिसके बीच 'कैप्टन अमेरिका' फीकी पड़ गई। विक्की कौशल की फिल्म तीन दिन में ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई। वहीं, यह हॉलीवुड फिल्म अब तक 13.35 करोड़ रुपये ही कमा पाई है।

विज्ञापन
Captain America Brave New World Box Office Collection Day 4 in india Anthony Mackie Harrison Ford film

पिछले पांच वर्षों में रिलीज हुईं मार्वल की फिल्मों का भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन...

 

 

फिल्म कलेक्शन
अवेंजर्स: एंडगेम (2019) 372.22 करोड़ रुपये
स्पाइडर-मैन: नो वे होम (2021) 218.41 करोड़ रुपये
डॉक्टर स्ट्रेंज: इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस (2022) 130 करोड़ रुपये
थॉर: लव एंड थंडर (2022) 101.71 करोड़ रुपये
आंट मैन एंड द वॉस्प: क्वांटमेनिया (2023) 43.69 करोड़ रुपये
गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3 (2023) 52.34 करोड़ रुपये
डेडपूल एंड वूल्वरिन (2024) 128.40 करोड़ रुपये


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed