फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhaava Day 3 Day Box Office Collection विक्की कौशल ने जड़ी धमाकेदार सेंचुरी, छावा का कलेक्शन 110 करोड़ के पार

Sun, 16 Feb 2025 08:41 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Sun, 16 Feb 2025 08:41 PM IST
सार

विक्की कौशल के करियर में ये पहली बार हो रहा है कि उनकी किसी सोलो फिल्म ने रिलीज के पहले वीकएंड में ही सौ करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं। फिल्म ‘छावा’ के लिए विक्की ने मेहनत भी खूब की और अपने लंबे बाल व दाढ़ी के साथ वह महीनों तक मुंबई में नजर आते रहे।

विज्ञापन
Chhaava Day 3 Day Box Office Collection vicky kaushal laxman utekar rashmika film enters in 100 crore club
'छावा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जमाना कुछ भी कहे, ‘छावा’ अपनी ही चाल चल निकली है। रिलीज के पहले ही दिन अपन बजट के 20 फीसदी से ज्यादा कमाने वाली निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की फिल्म ने दूसरे दिन हाफ सेंचुरी जमाई और रविवार की शाम होते होते फिल्म ने तीसरे दिन ही सेंचुरी ठोक दी है। फिल्म का कलेक्शन पहले वीकएंड में ही समाचार लिखने तक 110 करोड़ रुपये हो चुका है। देर रात के शोज का कलेक्शन आने के बाद इसमें और इजाफा होने की पूरी उम्मीद है।

Chhaava Day 3 Day Box Office Collection vicky kaushal laxman utekar rashmika film enters in 100 crore club
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विक्की कौशल के करियर में ये पहली बार हो रहा है कि उनकी किसी सोलो फिल्म ने रिलीज के पहले वीकएंड में ही सौ करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं। फिल्म ‘छावा’ के लिए विक्की ने मेहनत भी खूब की और अपने लंबे बाल व दाढ़ी के साथ वह महीनों तक मुंबई में नजर आते रहे। फिल्म विक्की कौशल ने देखा जाए तो अकेले अपने कंधों पर ढोई है। फिल्म में उनके अलावा जिस दूसरे कलाकार को सबसे ज्यादा तारीफें मिलीं हैं, वह हैं औरंगजेब के किरदार में अक्षय खन्ना।

Chhaava Day 3 Day Box Office Collection vicky kaushal laxman utekar rashmika film enters in 100 crore club
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता जैसे कलाकारों से सजी फिल्म ‘छावा’ ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 31 करोड़ रुपये कमाए। शनिवार यानी रिलीज के दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन रहा 37 करोड़ रुपये। रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को समाचार लिखे जाने तक फिल्म 42 करोड़ रुपये से ऊपर कमा चुकी थी यानी फिल्म का कुल कलेक्शन रिलीज के पहले तीन दिनों में ही 110 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म के संगीत से लोगों को खास शिकायत रही क्योंकि ए आर रहमान का बनाया एक भी गाना फिल्म में हिट नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhaava Day 3 Day Box Office Collection vicky kaushal laxman utekar rashmika film enters in 100 crore club
'छावा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माता दिनेश विजन की इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘स्काईफोर्स’ के आगे निकलती दिख रही उन्हीं की ये दूसरी फिल्म ‘छावा’ उनकी कंपनी मैडॉक फिल्म्स को और मजबूती से फिल्म जगत में स्थापित करती है। बीते साल मैडॉक फिल्म्स की दो फिल्मों ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ ने तहलका मचाया था, इस साल ये कारनामा साल के पहले दो महीनों में ही मैडॉक की ‘स्काईफोर्स’ और ‘छावा’ ने कर दिया है। जिस रफ्तार से ‘छावा’कमाई कर रही है, उसे देखते हुए इसके हाल फिलहाल धीमी पड़ने के आशंका बहुत कम है।

विज्ञापन
Chhaava Day 3 Day Box Office Collection vicky kaushal laxman utekar rashmika film enters in 100 crore club
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दिन कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
पहला दिन  31.00
दूसरा दिन   37.00
तीसरा दिन 42.00*
कुल  110.00

 


*समाचार लिखे जाने तक 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed