फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खास शख्स के साथ जिंदगी बिताना चाहती हैं नुसरत भरूचा, फैन ने किया शादी के लिए प्रपोज

Mon, 18 May 2020 12:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 18 May 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Chhalaang actress Nusrat Bharucha Wants to Build a Family Gets Marriage Proposal from Fan
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारे इन दिनों ट्विटर पर #Ask के जरिए अपने फैंस के सवालों के जवाब देते रहते हैं। साथ ही अपने बारे में नए-नए खुलासे भी करते रहते हैं। खूबसूरत अदाकारा नुसरत भरूचा ने भी #AskNushrat के जरिए अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए हैं। नुसरत भरूचा के कई फैंस ने उनसे ढेर सारे और मजेदार सवाल किए हैं। उनके एक सवाल उनकी शादी से भी जुड़ा हुआ था। 

Chhalaang actress Nusrat Bharucha Wants to Build a Family Gets Marriage Proposal from Fan
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया

नुसरत भरूचा के फैंस ने उनके फिल्मी इंडस्ट्री में करियर से लेकर हर सवाल किए हैं। इस बीच Ankit Lokhande नाम के एक फैन ने नुसरत भरूचा से बेहद खास सवाल किया। उसने पूछा, 'आपकी जिंदगी में अभी तक सबसे बड़ी चीज क्या है?' इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री ने कहा, 'मैं ऐसे शख्स को ढूंढ रही हूं जिसके साथ मैं अपनी पूरी जिंदगी बिता सकूं। अपना एक परिवार बना सकूं और उसको अपना कह सकूं'। 
 

Chhalaang actress Nusrat Bharucha Wants to Build a Family Gets Marriage Proposal from Fan
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं नुसरत भरूचा के एक फैन ने उन्हें ट्विटर पर ही शादी के लिए प्रपोज किया है। उनके फैन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरी डीपी देखो क्या आप मुझसे शादी करने पर विचार करोगे?' फैन के इस सवाल पर नुसरत भरूचा ने बेहद खास और मजेदार अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने अपने जवाब में लिखा, 'शुक्र है कि मेरी मां ट्विटर पर नहीं हैं'। इसके अलावा 'प्यार का पंचनामा' अभिनेत्री से फैंस ने और भी कई सवाल किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhalaang actress Nusrat Bharucha Wants to Build a Family Gets Marriage Proposal from Fan
नुसरत भरूचा - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

आपको बता दें कि नुसरत भरूचा ने हाल ही में अपना 35वां जन्मदिन मनाया। उनका जन्मदिन 17 मई को होता है। जन्मदिन के इस मौके पर कई बॉलीवुड सितारों और फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी। हालांकि पूरे देश में लगे लॉकडाउन की वजह से नुसरत भरूचा ने अपने जन्मदिन पर किसी भी तरह की पार्टी का आयोजन नहीं किया था। उन्होंने केवल परिवार के साथ मिलकर केक काटा। 

विज्ञापन
Chhalaang actress Nusrat Bharucha Wants to Build a Family Gets Marriage Proposal from Fan
फिल्म छलांग का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

नुसरत भरूचा जल्द ही अभिनेता राजकुमार राव के साथ फिल्म छलांग में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता कर रहे हैं। इससे पहले नुसरत भरूचा को अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में देखा गया था। इस फिल्म में नुसरत भरूचा और आयुष्मान खुराना की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई। 

पढ़ें: फैंस की मुलाकातों को याद कर रहे हैं बिग बी, सोशल मीडिया पर कोरोना वॉरियर्स की तस्वीर साझा कर लिखी ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed