फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बी के साथ काम करने की खुशी से ज्यादा इस हीरोइन को अपनी पढ़ाई की चिंता, लॉकडाउन ने बढ़ाई टेंशन

Mon, 18 May 2020 10:58 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 18 May 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
Rinku Rajguru worried about her education She Is going to share screen with Amitabh Bachchan in Jhund
रिंकू राजगुरु अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाली हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

युवा अभिनेत्री रिंकू राजगुरु का करियर भले ही अभी से परवान चढ़ने लगा हो लेकिन उन्हें इससे पहले अपनी एकेडमिक शिक्षा की चिंता है। लॉकडाउन की वजह से वह अपने होमटाउन सोलापुर के एक कस्बे अकलुज में फंसी हुई हैं। परीक्षाओं के टल जाने की अफवाहों से वह बहुत चिंतित हैं। रिंकू कहती हैं, 'एक अफवाह उड़ रही है कि हमारी परीक्षाएं अब स्थगित कर दी गई हैं। हमारी सब कुछ तैयारियां हो ही चुकी थीं लेकिन अब कहा जा रहा है कि यह परीक्षाएं अब नहीं होंगी। इस समय यह कह पाना बहुत मुश्किल है कि जब नया सत्र शुरू होगा तब यह कैसा रहेगा और कैसे हो पाएगा?'

Rinku Rajguru worried about her education She Is going to share screen with Amitabh Bachchan in Jhund
सैराट - फोटो : सोशल मीडिया

रिंकू ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 2016 में आई मराठी फिल्म 'सैराट' से की है। इस फिल्म को नागराज मंजुले ने निर्देशित किया है। अब रिंकू राजगुरु नागराज की एक और फिल्म 'झुंड' में पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ पर्दा साझा करते हुए नजर आएंगी।

Rinku Rajguru worried about her education She Is going to share screen with Amitabh Bachchan in Jhund
रिंकू राजगुरु - फोटो : सोशल मीडिया

भले ही रिंकू हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म कर रही हैं लेकिन फिर भी वह पहले अपनी पढ़ाई पूरी कर लेना चाहती हैं। रिंकू बताती हैं, 'मेरे माता पिता बहुत जोर दे रहे हैं कि दूसरे कामों को शुरू करने से पहले मैं अपनी पढ़ाई पूरी कर लूं। इसलिए, पढ़ाई को दांव पर लगाकर मैं अभिनय पर जोर नहीं दे सकती।'

पढ़ें- इस आईएएस की एंट्री के बाद बदल गया 'दिल्ली क्राइम 2' का निर्देशक, राजू हिरानी से सीखा निर्देशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Rinku Rajguru worried about her education She Is going to share screen with Amitabh Bachchan in Jhund
वेब सीरीज 'हंड्रेड' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यही कारण था कि रिंकू राजगुरु फिल्म की शूटिंग बीच में ही छोड़कर अपने एसएससी की परीक्षाएं देने के लिए वापस गई थीं। हाल ही में रिंकू को हॉटस्टार की वेब सीरीज 'हंड्रेड' में लारा दत्ता के साथ देखा गया है। रुचि नारायण के निर्देशन में बनी इस सीरीज में उन्होंने एक मराठी लड़की का किरदार निभाया है। 

विज्ञापन
Rinku Rajguru worried about her education She Is going to share screen with Amitabh Bachchan in Jhund
अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

रिंकू बताती हैं, 'मैंने एक मराठी मुलगी का किरदार निभाया है जो अपनी जिंदगी खुलकर जीती है। उसे एक जानलेवा बीमारी है लेकिन फिर भी वह उन कामों को करती रहती है जो वह करना चाहती है।' रिंकू ने बताया कि इस वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान उन्हें मुंबई शहर को करीब से देखने का मौका मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed