बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छपाक' को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। दीपिका अपनी इस फिल्म के लिए लगातार प्रमोशनल इवेंट्स में शिरकत कर रही हैं। लेकिन इन दिनों फिल्म छपाक की ये अभिनेत्री किसी और ही वजह से चर्चा का विषय बनी हैं। दीपिका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायल हो रही है।
क्या आपने देखी 'मूंछ' वाली दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे सेलिब्रिटीज के लिए ये बात आम है। उनकी तस्वीरें और वीडियोज अधिकतर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। लेकिन दीपिका की इस तस्वीर की बात ही कुछ और है। दरअसल इस तस्वीर में दीपिका मूंछों में दिखाई दे रही हैं। दीपिका की मूंछ वाली ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। उनके फैन्स भी उनकी इस तस्वीर के कायल हो रहे हैं।
दीपिका की मूंछ वाली तस्वीर सुनने में ही थोड़ा अजीब लगता है। ये तस्वीर है दीपिका के बचपन की। जिसे साझा किया है खुद दीपिका ने। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस तस्वीर को साझा करते हुए अपने फैन्स को नववर्ष की बधाई दी है। इस तस्वीर में दीपिका बेहद प्यारी लग रही हैं। सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहनी दीपिका किसी प्ले के लिए तैयार दिखाई दे रही हैं। दीपिका की इस तस्वीर को उनके फैन्स भी काफी पसंद कर रहे हैं।
May you always have clarity of thought & action...Happy #2020!🎉
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
वैसे तो इन दिनों दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया के जरिए वो अपनी आगामी फिल्म से जुड़े वीडियो और तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में दीपिका ने विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वॉरियर को विंक चैलेंज दिया था। उसके पहले उन्होंने फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार की मसाज करते हुए भी एक वीडियो साझा किया था।
Episode 3 of #dpisms !!!😉 @priya.p.varrier #chhapaak #10thjanuary
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
बात करें दीपिका के वर्कफ्रंट की तो दीपिका की शादी के बाद से उनकी एक भी फिल्म नहीं आई थी। उन्होंने शादी के बाद परिवार और मैरिड लाइफ को पूरी तरह से एन्जॉय किया। जिसके बाद अब दीपिका फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी की कहानी है। फिल्म में दीपिका के किरदार का नाम मालती है। दीपिका के अलावा इस फिल्म में अभिनेता विक्रांत मेस्सी भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म सिनेमाघर में 10 जनवरी को रिलीज होगी।