सब्सक्राइब करें

जारी है 'तानाजी' की धाकड़ कमाई, जानें छपाक, पंगा और जवानी जानेमन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 05 Feb 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Chhapaak Tanhaji Street Dancer Panga Jawaani Jaaneman Happy Hardy And Heer Box office collection
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन की  'तानाजीः द अनसंग वॉरियर' का दबदबा अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बना हुआ है। हाल ही में रिलीज हुई वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की 'स्ट्रीट डांसर 3डी', कंगना रनौत की 'पंगा' और सैफ अली खान की 'जवानी जानेमन' भी फिल्म तानाजी की रफ्तार कम नहीं कर पाए हैं। ऐसे में एक नजर हालिया रिलीज हुई सभी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर।

Trending Videos
Chhapaak Tanhaji Street Dancer Panga Jawaani Jaaneman Happy Hardy And Heer Box office collection
तानाजी और छपाक - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'तानाजीः द अनसंग वॉरियर' ने  दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' के साथ 10 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। एक तरफ जहां तानाजी अभी तक कुल 255.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है तो वहीं दीपिका पादुकोण की 'छपाक' ने महज 34.03 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhapaak Tanhaji Street Dancer Panga Jawaani Jaaneman Happy Hardy And Heer Box office collection
स्ट्रीट डांसर 3D और पंगा - फोटो : social media

इसके साथ ही बात करें को वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म  'स्ट्रीट डांसर 3डी' ने अभी तक कुल 68.96 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं दूसरी ओर 24 जनवरी को ही स्ट्रीट डांसर 3डी के साथ रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म पंगा ने अभी तक कुल 25.64 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Chhapaak Tanhaji Street Dancer Panga Jawaani Jaaneman Happy Hardy And Heer Box office collection
Jawani jaaneman - फोटो : social media

तानाजी, छपाक, पंगा और स्ट्रीट डांसर 3डी के बाद अब बात करें 31 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म जवानी जानेमन की तो सैफ अली खान और अलाया फर्नीचरवाला स्टारर फिल्म ने सिर्फ 16.80 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं गुल मकई ने सिर्फ 9 लाख तो हिमेश रेशमिया की फिल्म हैप्पी हार्डी और हीर ने 11 लाख रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Chhapaak Tanhaji Street Dancer Panga Jawaani Jaaneman Happy Hardy And Heer Box office collection
फिल्म मलंग में आदित्य और दिशा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही बात करें फरवरी की तो  इस महीने 'थप्पड़', 'मलंग', 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और 'लव आज कल' जैसी बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। ऐसे में ये देखना बेशक दिलचस्प होगा कि क्या फरवरी में रिलीज हुई कोई फिल्म तानाजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed