{"_id":"5d3172ac8ebc3e6ca86826b3","slug":"chhichhore-actor-spotted-his-rumored-girlfriend-rhea-chakraborty-at-restaurant-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नहीं माना 'छिछोरे' सुशांत का 'दिल बेचारा', डिनर डेट पर ले जाकर इस हीरोइन से किया रिश्ता कुबूल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नहीं माना 'छिछोरे' सुशांत का 'दिल बेचारा', डिनर डेट पर ले जाकर इस हीरोइन से किया रिश्ता कुबूल
Fri, 19 Jul 2019 01:59 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput, rhea chakraborty
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे परदे से बड़े परदे के स्टार बने सुशांत सिंह राजपूत का हाल इन दिनों अपनी फिल्म जैसा ही है। अपनी काफी करीबी दोस्त रहीं अंकिता लोखंडे से ब्रेक अप के बाद उनका नाम कभी इस हीरोइन से तो कभी उस हीरोइन से जुड़ता रहा। पर अब लगता है कि उनका दिल बेचारा भी एक जगह टिक गया है। सुशांत की ये नई मंजिल बनी हैं रिया चक्रवर्ती।
Sushant Singh Rajput
- फोटो : amar ujala mumbai
रिया चक्रवर्ती का जन्मदिन सुशांत ने खास तरीके से मनाया। दोनों की साथ साथ की उन तस्वीरों से ही मोहब्बत की इस कहानी का धुआं लोगों को दिखा और अब ये तय हो चला है कि आग दोनों तरफ बराबर की लगी है। यहां दोनों इस रेस्तरां से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। सुशांत ने फोटोग्राफर्स को तस्वीर निकालने का भरपूर मौका दिया।
rhea chakraborty
- फोटो : amar ujala mumbai
ये अलग बात है कि फोटोग्राफर्स तमाम कोशिशों के बाद भी दोनों को एक साथ एक ही फ्रेम में कैद नहीं कर पाए। जो भी तस्वीर खिंची वह सोलो है। रिया का इस तस्वीर में स्टाइल अनोखा है। सफेद शॉर्ट वन पीस ड्रेस और नीले रंग के बूट्स पहने रिया यहां अपना स्टाइल स्टेटमेंट ऑन रख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput, rhea chakraborty
- फोटो : amar ujala mumbai
फोटोग्राफर्स भला कहां मानने वाले। दोनों जैसे ही गाड़ी में साथ हुए, फिर से कैमरों के फ्लैश चमक उठे। सुशांत यहां से खुद रिया को बिठाकर गाड़ी चलाते हुए रवाना होते नजर आए। दोनों के चेहरों पर एक साथ शाम बिताने की यह मुस्कान भी झलक रही है। लगता है दोनों एक साथ समय बिताकर काफी खुश हैं।
विज्ञापन
rhea chakraborty, sushant singh rajput
- फोटो : social media
कुछ ही समय पहले फिल्म छिछोरे की शूटिंग खत्म कर चुके सुशांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दिल बेचारा की तैयारी कर रहे हैं। वहीं रिया जल्द ही अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे में एक अहम किरदार निभाते नजर आएंगी।