फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

39 की उम्र में दुनिया छोड़ चले गए थे चिरंजीवी सर्जा, गर्भवती पत्नी ने स्टैच्यू रख कराई थी गोद भराई

Fri, 16 Oct 2020 05:33 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 16 Oct 2020 05:33 AM IST
विज्ञापन
Chiranjeevi Sarja Birthday special Wife Meghana Raj Baby Shower With Husbands Statue
चिरंजीवी सर्जा - फोटो : फाइल

कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का जन्म 17 अक्तूबर 1984 को बंगलूरू में हुआ था। चिरंजीवी एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके बड़े भाई मशहूर अभिनेता ध्रुव सर्जा हैं जबकि उनके दादा कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज कलाकार शक्ति प्रसाद थे। मात्र 39 साल की उम्र में चिरंचीवी इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

Chiranjeevi Sarja Birthday special Wife Meghana Raj Baby Shower With Husbands Statue
चिरंजीवी सर्जा - फोटो : फाइल

चिरंजीवी सर्जा ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2009 में कन्नड़ फिल्म वायुपुत्र से की थी। इसके बाद वह साउथ सिनेमा की कई शानदार फिल्मों में दिखाई दिए। अपने 11 साल के करियर में चिरंजीवी ने करीब 22 फिल्मों में काम किया। 

Chiranjeevi Sarja Birthday special Wife Meghana Raj Baby Shower With Husbands Statue
चिरंजीवी सर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम

चिरंजीवी सर्जा ने अभिनेत्री मेघना राज से शादी की थी। इस शादी को यादगार बनाने के लिए पहले दोनों ने चर्च में शादी की उसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। चिरंजीवी के निधन के समय उनकी पत्नी मेघना गर्भवती थीं। चिरंजीवी पिता बनने को लेकर बहुत उत्साहित थे लेकिन बच्चे का मुंह देखे बिना वो इस दुनिया को छोड़कर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chiranjeevi Sarja Birthday special Wife Meghana Raj Baby Shower With Husbands Statue
मेघना राज और चिरंजीवी सर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम
चिरंजीवी सर्जा के निधन के चार महीने बार मेघना की गोद भराई की रस्म की गई। गोदभराई की रस्म में उन्होंने अपने पति को भी शामिल किया। दरअसल गोद भराई के समय मेघना जिस कुर्सी पर बैठी थीं वहीं उनके बगल में चिरंजीवी सर्जा का स्टैच्यू लगाया गया था। ये पल काफी भावुक कर देने वाला था।
विज्ञापन
Chiranjeevi Sarja Birthday special Wife Meghana Raj Baby Shower With Husbands Statue
चिरंजीवी सर्जा - फोटो : फाइल

इसी साल 7 जून 2020 को चिरंजीवी ने बंगलूरू के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक चिरंजीवी सर्जा को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।  

मंसूर अली खान पटौदी से था सिम्री ग्रेवाल का अफेयर, बिजनेसमैन से की शादी तो टूट गया रिश्ता

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed