फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भावुक कर देने वाला है चिरंजीवी सर्जा का आखिरी चैट, निधन से पहले दोस्त को लिखा था- 'क्या पता कल क्या हो?

Fri, 12 Jun 2020 01:12 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 12 Jun 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
chiranjeevi sarja friend prajwal devaraj share his whatsapp messages
चिरंजीवी सर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का महज 39 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके अचानक निधन से परिवार के सदस्यों से लेकर उनके प्रशंसक तक हर कोई सदमे में हैं। चिरंजीवी के निधन के बाद उनके दोस्त प्रजवाल देवराज ने अभिनेता का व्हॉट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट साझा किया है जो बेहद भावुक कर देने वाला है।

chiranjeevi sarja friend prajwal devaraj share his whatsapp messages
चिरंजीवी सर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

चिरंजीवी की अपने दोस्तों के साथ की ये चैट उनके निधन से कुछ दिनों पहले की है। अभिनेता अपने दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे थे। चिरंजीवी के करीबी दोस्त और अभिनेता प्रजवाल देवराज ने स्क्रीनशॉट के साथ लिखा कि 'काश ये हम कर पाते।'

chiranjeevi sarja friend prajwal devaraj share his whatsapp messages
चिरंजीवी सर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

चिरंजीवी अपने दोस्तों से कहते हैं कि 'आई लव यू दोस्तों, हमें एक हफ्ते के लिए कहीं घूमने जाना चाहिए। केवल हम लोग ही। साथ रिलैक्स करेंगे और एक साथ जुड़ेंगे और वापस आ जाएंगे। विश्वास करो, हमारा एक साथ होने से ज्यादा कुछ जरूरी नहीं है। हम नहीं जानते कि हमारे लिए कल क्या होना है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
chiranjeevi sarja friend prajwal devaraj share his whatsapp messages
चिरंजीवी सर्जा , मेघना राज - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सात जून को चिरंजीवी ने बेंगलुरु के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक चिरंजीवी सर्जा को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।  

विज्ञापन
chiranjeevi sarja friend prajwal devaraj share his whatsapp messages
मेघना राज और चिरंजीवी सर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम

चिरंजीवी सर्जा के निधन से उनके फैंस और साउथ फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। चिरंजीवी ने अपने फिल्मी करियर में 22 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। साल 2009 में उन्होंने फिल्म 'वायुपुत्र' से अभिनय की शुरुआत की थी। चिरंजीवी अपने पीछे पत्नी मेघना राज को पीछे छोड़ गए हैं। दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। मेघना तीन महीने की गर्भवती बताई जा रही हैं। 

सोनू सूद के बाद सितारों से बंधी लोगों की उम्मीदें, इस अभिनेता को अनजान लोग फोन कर मांग रहे मदद
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed