सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सोनू सूद के बाद सितारों से बंधी लोगों की उम्मीदें, इस अभिनेता को अनजान लोग फोन कर मांग रहे मदद

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 12 Jun 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
ranvir shorey tweet unknown people called him for help during lockdown
रणवीर शौरी - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के बाद मजदूरों, छात्रों सहित उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा मुसीबत खड़ी हो गई जो अपने घर से दूर रह रहे हैं। हर दिन के राशन के अलावा उन्हें घर के किराए से लेकर दूसरी चीजों का इंतजाम करना भारी पड़ रहा है। इस बीच बॉलीवुड के कई सितारे मदद के लिए आगे आए हैं। सोनू सूद के बाद इन सितारों से लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अभिनेता रणवीर शौरी ने एक ट्वीट कर खुलासा किया कि अनजान लोग फोन कर उनसे मदद मांग रहे हैं। 

Trending Videos
ranvir shorey tweet unknown people called him for help during lockdown
रणवीर शौरी - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर बताया है कि 'स्थिति कितनी खराब हो गई है। कोरोना की वजह से अब मेरे पास कई अनजान लोगों के कॉल्स और मैसेजेस आ रहे हैं। सोचिए उन लोगों के लिए कितनी मुश्किल घड़ी है जिन्हें वो जानते भी नहीं उनसे संपर्क कर रहे हैं। भगवान हम सभी की मदद करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ranvir shorey tweet unknown people called him for help during lockdown
रणवीर शौरी - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर शौरी ने इसके अलावा एक और ट्वीट किया और सभी लोगों से मिलकर मदद की अपील की। रणवीर शौरी ने लिखा कि 'राजनीतिक दल और ट्रोल्स, कृपया नोट कर लें, कोरोना की ये स्थिति असामान्य आपदा है। इस संकट की घड़ी में राजनीति ना करें और सभी की मदद करें।'

ranvir shorey tweet unknown people called him for help during lockdown
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारों में सोनू सूद काफी सक्रिय तौर पर लोगों की मदद करते देखे गए हैं। वो लोगों को बसों और फ्लाइट से उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोनू सूद के बाद अमिताभ बच्चन ने भी ऐसा ही किया और कई बसों से श्रमिकों को उनके घर छोड़ा। 

विज्ञापन
ranvir shorey tweet unknown people called him for help during lockdown
रणवीर शौरी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों की बात करें तो रणवीर शौरी आखिरी बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आए थे। फिल्म में इरफान खान, दीपक डोबरियाल, राधिका मदान और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे। इसमें रणवीर शौरी के काम को काफी पसंद किया गया था।

सैफ से शादी करना करीना के लिए नहीं था आसान, जब लोगों से सुननी पड़ी थीं ऐसी बातें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed