फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफ से शादी करना करीना के लिए नहीं था आसान, जब लोगों से सुननी पड़ी थीं ऐसी बातें

Fri, 12 Jun 2020 11:32 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 12 Jun 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
kareena kapoor reveals on karan johar show when people warned for marrying with saif ali khan
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी को आठ साल हो गए हैं। फैंस उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। हालांकि ये लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। करीना उम्र में सैफ से 10 साल छोटी हैं। सैफ की ये दूसरी शादी है। जब करीना ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया तो कई लोगों ने उन्हें इस पर सोचने के लिए कहा। इसका खुलासा खुद उन्होंने 'कॉफी विद करण' शो में किया था। अब एपिसोड का एक हिस्सा वायरल हो रहा है।

kareena kapoor reveals on karan johar show when people warned for marrying with saif ali khan
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा साथ में करण जौहर के चैट शो में पहुंची थीं। इस दौरान करण जौहर ने करीना की निजी जिंदगी से जुड़े कई सवाल किए। करीना ने बताया कि 'जब सैफ से शादी का फैसला किया तो कई लोगों मुझे ये समझाया था कि सैफ के पहले से ही दो बच्चे हैं। वह तलाकशुदा है। क्या तुम सच में यह करना चाहती हो?'

kareena kapoor reveals on karan johar show when people warned for marrying with saif ali khan
करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना आगे कहती हैं कि 'लोगों ने तो मुझसे यहां तक कहा कि सैफ से शादी करने पर तुम्हारा करियर खत्म हो जाएगा। लोगों की बात सुनकर मुझे ऐसा लग रहा था, जैसे किसी को प्यार करना कोई क्राइम हो। या किसी से शादी करना क्राइम है। फिर मैंने सोचा चलो इसे करते हैं और देखते हैं फिर क्या होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor reveals on karan johar show when people warned for marrying with saif ali khan
सैफ अली खान, करीना कपूर, तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कहती हैं कि 'मेरे और सैफ से पहले लोग अपने रिलेशनशिप को छुपाते थे। मेरे साथ ऐसा नहीं था। अभिनेत्रियां अपने रिलेशनशिप पर बात नहीं करती थीं।' बता दें कि लॉकडाउन में करीना घर पर ही हैं। बीते दिनों लॉकडाउन में थोड़ी ढील दिए जाने के बाद उन्हें सैफ और तैमूर के साथ मुंबई के मरीन ड्राइव पर देखा गया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Koffee with Kjo 🐧🍷👣 (@koffeewithkarankwk) on

विज्ञापन
kareena kapoor reveals on karan johar show when people warned for marrying with saif ali khan
अंग्रेजी मीडियम - फोटो : सोशल मीडिया

करीना की फिल्मों की बात करें तो हाल ही में रिलीज हुई 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ इरफान खान, राधिका मदान और दीपक डोबरियाल मुख्य भूमिका में थे। लॉकडाउन की वजह से इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था।


अमिताभ और जया की 'कभी खुशी कभी कम' का मीम वायरल, देखकर आपको भी आ जाएगी हंसी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed