{"_id":"5c513ebabdec22736153ff22","slug":"chiranjeevi-takes-team-of-sye-raa-narasimha-reddy-to-watch-kangana-ranaut-starrer-manikarnika","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मणिकर्णिका में कंगना की एक्टिंग से इंप्रेस हुआ साउथ का ये स्टार, दूसरी बार टीम के साथ पहुंचा थियेटर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मणिकर्णिका में कंगना की एक्टिंग से इंप्रेस हुआ साउथ का ये स्टार, दूसरी बार टीम के साथ पहुंचा थियेटर
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तमाम विवादों के बावजूद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'मणिकर्णिका' (manikarnika) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को न सिर्फ दर्शकों को तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है बल्कि बॉलीवुड और टॉलीवुड के सभी बड़े स्टार्स फिल्म में कंगना की तारीफ कर रहे हैं। सभी का कहना है कि झांसी की रानी का किरदार कंगना से बेहतर कोई और नहीं निभा सकता था।
2 of 5
प्रजा राज्यम पार्टी
कंगना का असर बॉलीवुड में ही नहीं टॉलीवुड में भी देखने को मिल रहा है। तभी तो साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी दूसरी बार कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका' देखने पहुंचे। जीहां कंगना ने अपनी एक्टिंग से सुपरस्टार चिरंजीवी को भी प्रभावित कर दिया है। तेलगु सिनेमा के मुताबिक चिरंजीवी अपनी अपकमिंग फिल्म 'सेरा नरसिम्हा रेड्डी' की रिलीज से पहले अपनी टीम को कंगना की ये फिल्म दिखाना चाहते थे इसलिए वह महेश बाबू के थियेटर में फिल्म की पूरी टीम लेकर 'मणिकर्णिका' देखने पहुंचे। चिरंजीवी ने ये फिल्म दूसरी बार देखी।
3 of 5
manikarnika
दरअसल चिरंजीवी अपनी टीम को मणिकर्णिका के जरिए ये दिखाना चाहते थे कि पीरियड फिल्मों की शूटिंग किस तरह होती है। वो ये देखना चाहते थे कि एक ही तरह की फिल्मों के कथानक में किस तरह की समानता हो सकती है। बता दें चिरंजीवी (Chiranjeevi) जल्द ही पीरियड ड्रामा फिल्म 'सेरा नरसिम्हा रेड्डी' (Sye Raa Narasimha Reddy) में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sye Raa Narasimha Reddy
चिरंजीवी की पीरियड ड्रामा ‘सेरा नरसिम्हा रेड्डी’ बड़े बजट के साथ इस साल बिग स्क्रीन पर दस्तक देने वाली है। कुछ महीने पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। फिल्म में चिरंजीवी के साथ नयनतारा नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
5 of 5
साय रा नरसिम्हा रेड्डी
फिल्म 'सेरा नरसिम्हा रेड्डी' भारत के ऐसे पहले बागी की कहानी है जिसने अंग्रेजी शासन के छक्के छुड़ा दिए थे। कहा जाता है कि 1857 में जब अंग्रेजों के खिलाफ पहली क्रांति हुई थी उसके दस साल पहले नरसिम्हा रेड्डी ने अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।