{"_id":"5c513c61bdec22739f756cfc","slug":"parineeti-chopra-reveal-what-nick-jonas-gift-on-joota-churai-rasam-at-priyanka-chopra-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परिणीति चोपड़ा ने आखिरकार कर दिया खुलासा, जूता चुराई रस्म में जीजू निक ने क्या गिफ्ट दिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
परिणीति चोपड़ा ने आखिरकार कर दिया खुलासा, जूता चुराई रस्म में जीजू निक ने क्या गिफ्ट दिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
parineeti chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा की शादी को करीब 2 महीने हो चुके हैं । प्रियंका ने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन से शादी की थी । शादी में प्रियंका की छोटी बहन परिणीति चोपड़ा उनके साथ हर रस्म में नजर आईं ।
2 of 5
parineeti chopra
प्रियंका की शादी के दौरान एक सवाल बहुत चर्चा में रहा था । वो ये कि जब परिणीति ने निक के जूते चुराए तो उन्होंने अपनी साली को क्या गिफ्ट दिया । इस सवाल पर खबर आई थी कि निक ने परिणीति को जूते चुराई रस्म के लिए 5-5 लाख रुपए दिए थे ।
3 of 5
Parineeti Chopra
- फोटो : Viral Bhayani
बाद में परिणीति ने बताया था कि निक ने उन्हें 5 लाख रुपए नहीं दिए । निक ने जो दिया वो फैंस की सोच से कहीं ज्यादा है । हाल ही में परिणीति ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा कर दिया है । परि, नेहा धूपिया के शो 'वोग बीएफएफ' में पहुंची थीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Parineeti Chopra
- फोटो : social media
परि ने यहां बताया, 'जीजू निक ने मुझे और बाकी सालियों को हीरे की अंगूठियां दी हैं ।' शो पर परिणीति से प्रियंका की शादी में मिलने वाले गिफ्ट्स और अन्य सीक्रेट पर बात हुई ।
विज्ञापन
5 of 5
parineeti chopra
परिणीति ने कहा, 'हम लोग जूते चुराई रस्म पर निक जीजू से हजारों डॉलर निकलवाने के चक्कर में थे । लेकिन निक ने अपने दोस्तों और भाइयों को इशारा किया कि वो डायमंड रिंग से भरी हुई ट्रे लेकर आएं। रिंग्स देखकर सभी सालियां बेहद खुश हो गई थीं ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।