{"_id":"5c51341ebdec22739e2a4b8a","slug":"manikarnika-movie-box-office-collection-day-5","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' जैसा हुआ 'मणिकर्णिका' का हाल, 5वें दिन जुटा पाई केवल इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' जैसा हुआ 'मणिकर्णिका' का हाल, 5वें दिन जुटा पाई केवल इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Manikarnika
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika the queen of jhansi) रिलीज के बाद भी लगातार विवादों में घिरी हुई है। फिल्म के डायरेक्टर कृष से लेकर दूसरे एक्टर्स तक ने कंगना रनौत पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा कि कंगना ने सारा क्रेडिट लेने की कोशिश की है। इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन में जहां पहले दिन भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली वहीं अब इसमें तेजी से गिरावट हो रही है।
2 of 5
Manikarnika
- फोटो : social media
मणिकर्णिका के लिए एक बुरी खबर ये भी रही कि रिलीज होते ही ये ऑनलाइन वेबसाइट पर लीक हो गई। पाइरेसी की वजह से भी इसे नुकसान उठाना पड़ा। लीक करने वाली वेबसाइट पर सरकार ने बैन लगाया है लेकिन हर बार ये नए डोमेन नाम और आईपी एड्रेस के साथ सक्रिय हो जाती है। इस वेबसाइट से जुड़े लोगों को अप्रैल 2018 में गिरफ्तार भी किया गया था।
3 of 5
manikarnika
- फोटो : social media
मणिकर्णिका को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं। शुक्रवार को फिल्म ने 8.75 करोड़, शनिवार को 18.10 करोड़, रविवार को 15.20 करोड़ और सोमवार को 5.10 करोड़ का बिजनेस किया है। मंगवालर के आधिकारिक आंकड़े अभी तक नहीं आए हैं। इंडिया टुडे के मुताबिक मंगलवार को फिल्म महज 3.75 करोड़ ही जुटा पाई। इस तरह फिल्म 5 दिन में कुल 51.40 करोड़ कमाने में कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
manikarnika
- फोटो : social media
मणिकर्णिका के कलेक्शन में जिस तरह गिरावट हुई है वैसा ही हाल आमिर खान (Aamir Khan) की बिग बजट फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान (Thugs of Hindostan) के साथ हुआ था। ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान के हिन्दी वर्जन ने रिलीज के दिन यानी गुरुवार को 50 करोड़ कमाए थे जबकि सोमवार तक आते-आते इसकी कमाई 5.50 करोड़ रह गई थी। 125 करोड़ में बनी मणिकर्णिका देशभर में 3,000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। वहीं विदेशों में इसे 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। मणिकर्णिका में कंगना रनौत के साथ अंकिता लोखंडे, सुरेश ओबेरॉय, डैनी, जीशान अयूब और जीशू सेनगुप्ता मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
mishti chakraborty
- फोटो : social media
इससे पहले फिल्म रिलीज होने के बाद डायरेक्टर कृष ने कंगना पर फिल्म को हाईजैक करने का आरोप लगाया। अब इस फिल्म की एक्ट्रेस मिष्टी चक्रवर्ती ने कंगना के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। मिष्टी के मुताबिक फिल्म 'मणिकर्णिका' में उनका अहम रोल था लेकिन बाद में उनका रोल काटकर छोटा कर दिया गया। उन्होंने पूछा, 'फिल्म में से मेरा रोल कहां गया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।