{"_id":"5c51327fbdec224c8b1af2aa","slug":"aamir-khan-give-a-challenge-to-katrina-kaif-in-chess-after-lose-she-will-sing-outside-salman-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कटरीना और आमिर के बीच लगी शर्त, हारीं तो सलमान के घर के बाहर करना होगा ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कटरीना और आमिर के बीच लगी शर्त, हारीं तो सलमान के घर के बाहर करना होगा ये काम
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बालीवुड की खूबसूरत अदाकारा कटरीना कैफ इन दिनों सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं। कटरीना अपने करियर में तीनों खान के साथ काम कर चुकी हैं। उनकी पिछली दो फिल्में भी खान्स के साथ ही थीं, लेकिन ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाईं। हाल में कटरीना एक चैट शो का हिस्सा बनीं। इस दौरान आमिर खान ने उनके लिए एक स्पेशल मैसेज भेजा।
2 of 5
Aamir khan
आमिर ने खुलासा किया उनके और कटरीना के बीच एक चैलेंज बाकी है। उन्होंने ने बताया कि इस चैलेंज के तहत दोनों के बीच एक 'शतरंज' का एक मुकाबला होगा। इस मुकाबले में अगर कटरीना हारती हैं तो उन्हें बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर खड़े होकर 'दिल चीज क्या है, आप मेरी जान लीजिए' गाना होगा। अब ये बात तो सब जानते हैं कि गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान रहते हैं।
3 of 5
katrina kaif salman khan
आमिर खान और कटरीना के बीच अच्छी दोस्ती है। आमिर और सलमान भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। एक वक्त था जब सलमान और कटरीना के बीच काफी नजदीकियां थीं। दोनों खुलेआम अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आते थे। हालांकि बाद में ये जोड़ा अलग हो गया है लेकिन आज भी दोनों के बीच गहरी दोस्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : अतुल अग्निहोत्री, ट्विटर
'टाइगर जिंदा है' के बाद दोनों सुपर स्टार एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने की तैयारी में हैं। दोनों की सुपरहिट जोडी़ इस साल ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म 'भारत' में देखने को मिलेगी। इस फिल्म में कटरीना के अलावा कई और बड़े स्टार्स भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि पीरियड ड्रामा 'भारत' में पहले प्रियंका चोपड़ा को साइन किया गया था, लेकिन आखिरी वक्त में पर्सनल वजहों से उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी। हाल ही में कटरीना ने सुनील ग्रोवर के साथ टीम भारत के लंच टाइम की खास तस्वीर शेयर की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।