फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

14 साल ही टिकी इंटरनेशनल गोल्फर ज्योति सिंह की शादी, इस वजह से एक्ट्रेस चित्रांगदा से हुआ था तलाक

Wed, 26 Dec 2018 01:37 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 26 Dec 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
Chitrangada Singh husband Jyoti Randhawa arrested know his love story with actress
Chitrangada Singh, jyoti Randhawa

चित्रांगदा सिंह के एक्स हसबैंड और गोल्फर जोतिंदर सिंह रंधावा उर्फ ज्योति सिंह को बहराइच में अवैध शिकार करते हुए वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक .22 राइफल व जंगल में कैंप करने का अन्य सामान बरामद किया गया है।

Chitrangada Singh husband Jyoti Randhawa arrested know his love story with actress
Chitrangada Singh, jyoti Randhawa
'हजारों ख्वाहिशें ऐसी', 'देसी ब्वॉयज', 'इनकार' और 'ये साली जिंदगी' जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय की चमक बिखेरने वाली चित्रांगदा सिंह का अपने पति ज्योति सिंह से साल 2014 में ही तलाक हो गया था। ऐसी खबरें थी कि चित्रांगदा मुंबई में अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और पांच वर्षीय बेटे जोरावर की देखभाल करने में कठिनाइयों का सामना कर रही थीं वहीं रंधावा चाहते थे कि चित्रांगदा अपने बेटे के साथ अधिक से अधिक वक्त गुजारें। तलाक के पीछे वजह चित्रांगदा के अफेयर को भी बताया गया।
Chitrangada Singh husband Jyoti Randhawa arrested know his love story with actress
Chitrangada Singh , Jyoti Randhawa
चित्रांगदा ने साल 2001 में भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा से शादी की थी। दोनों का एक बेटा जोरावर भी है। जोरावर की कस्टडी अब चित्रांगदा के पास है। राजस्थान में जन्मीं चित्रांगदा सिंह आर्मी ऑफिसर की बेटी हैं। उनके भाई दिग्विजय सिंह गोल्फर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chitrangada Singh husband Jyoti Randhawa arrested know his love story with actress
chitrangada singh
मी टू मूवमेंट के दौरान चित्रांगदा ने एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का सपॉर्ट करते हुए अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र किया था। चित्रांगदा ने बताया कि निर्देशक मेरे पास फिल्म के एक सीन का आइडिया लेकर आए जो मुझे बहुत ही गंदे तरीके से बताया गया। मुझे बहुत खराब लगा और फिर मैंने वह फिल्म छोड़ दिया। 
विज्ञापन
Chitrangada Singh husband Jyoti Randhawa arrested know his love story with actress
Chitrangada Singh
बता दें चित्रांगदा सिंह पीएम नरेंद्र मोदी के लिए भी कह चुकी हैं कि मोदी अगर अपनी दाड़ी-मूंछ मुंडवा लें, तो ज्यादा आकर्षक दिखेंगे। जिस समय चित्रांगदा ने यह बात कही थी उस समय वो बीजेपी के पीएम उम्मीदवार थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed