फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Simmba Preview: एक भ्रष्ट पुलिसवाले के 'सिंघम' कम सलमान बनने की कहानी है सिंबा

Wed, 26 Dec 2018 01:12 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 26 Dec 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
preview of Ranveer Singh  and sara ali khan film Simmba
simmba - फोटो : instagram
शादी के बाद रणवीर सिंह की पहली फिल्म सिम्बा इस हफ्ते रिलीज हो रही है। खान तिकड़ी की फ्लॉप होती फिल्मों के बीच जहां राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना और विकी कौशल अपनी जगह मजबूत कर चुके हैं। रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को अभी ये साबित करना बाकी है कि उनकी कामयाबी किसी खास निर्देशक तक ही सीमित नहीं है। 
preview of Ranveer Singh  and sara ali khan film Simmba
Simmba - फोटो : file photo
इस मायने से रणवीर सिंह के लिए पद्मावत के बाद सिम्बा का चलना जरूरी है। इस साल रणबीर को संजू में कामयाबी मिली और रणवीर को पद्मावत में, लेकिन दोनों फिल्मों का क्रेडिट इनके निर्देशकों के खाते में जा चुका है। संजू के साथ दिक्कत ये भी रही कि इस फिल्म में ज्यादा तारीफ विकी कौशल की हुई है। रणवीर सिंह को इस बार एक रीमेक का सहारा मिला है। 
 
preview of Ranveer Singh  and sara ali khan film Simmba
simmba - फोटो : file photo
साउथ की सुपरहिट फिल्म टेम्पर की रीमेक है सिम्बा। रणवीर सिंह की साल की ये दूसरी फिल्म सिम्बा एक भ्रष्ट पुलिसवाले की कहानी है, जिसका नाम है सिम्बा। सिम्बा शिवगढ़ का एक अनाथ है। इसी कस्बे में सिंघम का जन्म और पालन-पोषण हुआ लेकिन सिंघम के विपरीत सिम्बा का मानना है कि पुलिस की वर्दी कमाई का सबसे सही जरिया है। यही सोच उसे भ्रष्ट पुलिसवाला बनने के लिए प्रेरित करती है। लेकिन, कहानी में एक मोड़ उसे बदल देता है और उसे सही रास्ता चुनने के लिए मजबूर करता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
preview of Ranveer Singh  and sara ali khan film Simmba
सिंबा - फोटो : file photo
इस फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अली खान और सोनू सूद दिखाई देंगे। रणवीर सिंह धीरे-धीरे सलमान खान की जगह लेने की कोशिश कर रहे हैं। सिम्बा में उनका लुक और उनका ड्रेसिंग सेंस इसकी चुगली भी करता है। उनका पूरा का पूरा लुक सलमान खान की दबंग से उठाया गया है। इससे पहले रणवीर सिंह पदमावत में अलाउद्दीन खिलजी के अवतार में दिखाई दिए थे। 
विज्ञापन
preview of Ranveer Singh  and sara ali khan film Simmba
simmba - फोटो : file photo
सारा अली खान इससे पहले फिल्म केदारनाथ में डेब्यू कर चुकी हैं। सिम्बा के निर्देशक हैं रोहित शेट्टी जो अपनी एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर हैं। इससे पहले वह गोलमाल सीरीज़, सिंघम और दिलवाले बना चुके हैं। फिल्म को करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस और रोहित शेट्टी की कंपनी रोहित शेट्टी पिक्चज़ॱर प्रोड्यूस कर रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed