{"_id":"5c222b5fbdec2256e90e0bb8","slug":"salman-khan-and-aishwarya-rai-bachchan-break-up-story-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए क्या हुआ था उस रात, जब ऐश्वर्या का दरवाजा पीटते-पीटते सलमान के हाथ से निकलने लगा था खून","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए क्या हुआ था उस रात, जब ऐश्वर्या का दरवाजा पीटते-पीटते सलमान के हाथ से निकलने लगा था खून
Wed, 26 Dec 2018 12:02 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
Salman and Aishwarya
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में जब भी किसी की लव स्टोरी का जिक्र होता है तो सलमान और ऐश्वर्या का नाम जरूर आता है। इन दोनों की लव स्टोरी के किस्से बॉलीवुड के हर शख्स की जुबां पर चढ़े हुए हैं। सलमान वैसे तो बॉलीवुड के दबंग खान हैं लेकिन प्यार की आग में ऐसे तड़पे कि देखते ही देखते उस वक्त हीरो से विलेन बन गए। सलमान और ऐश्वर्या एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे लेकिन दोनों के बीच ऐसी दरार आई कि अब दोनों एक दूसरे का चेहरा भी देखना पसंद नहीं करते। तो चलिए सलमान खान के जन्मदिन पर हम आपको उनके और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी के दर्दनाक अंत की पूरी दास्तां बताते हैं।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय
सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते की शुरुआत साल 1997 में शुरू हुई थी। उस दौरान ऐश्वर्या की बॉलीवुड में नई-नई एंट्री हुई थी। सलमान और सोमी के अफेयर की खबरें भी आ रही थीं। कहा जाता है कि सलमान सोमी को लेकर काफी सीरियस थे और शादी भी करना चाहते थे। तभी सलमान की नजर ऐश्वर्या पर पड़ी और वह पहली नजर में ही दिल ऐश्वर्या पर हार बैठे थे। एक मैग्जीन के मुताबिक मंसूर अली की फिल्म 'जोश' को करने से सलमान ने सिर्फ इसलिए इंकार कर दिया था क्योंकि उस फिल्म में उन्हें ऐश्वर्या के भाई का किरदार निभाना था।
aishwarya rai bachchan and salman khan
- फोटो : india today
सूत्रों के मुताबिक सलमान ने ऐश्वर्या के करियर को बनाने का जिम्मा लिया था। यहां तक कि उन्होंने कई प्रोड्यूसर से फिल्म में रोल देने के लिए सिफारिश भी की। कहा जाता है कि सलमान की वजह से ही ऐश्वर्या को 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म भी मिली थी। संजय लीला भंसाली सलमान के करीबी दोस्त थे और उन्हीं के कहने पर ऐश्वर्या को बड़े बजट की फिल्म के लिए साइन किया गया था। यही वह फिल्म थी जहां से सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman, abhishek and aishwarya
- फोटो : file photo
सलमान खान और ऐश्वर्या की बढ़ती नजदीकियों की वजह से सलमान के दोस्त ऐश्वर्या को भाभी कहकर बुलाने लगे थे। धीरे-धीरे ऐश्वर्या का सलमान के परिवारवालों के साथ मेलजोल बढ़ने लगा। कहा जाता है कि ऐश्वर्या के माता-पिता को सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता बिल्कुल मंजूर नहीं था। उन्होंने ऐश्वर्या को सलमान से दूरी बनाने के लिए भी कहा था। ऐश्वर्या को माता-पिता की यह बात पसंद नहीं आई और वह अकेले जाकर रहने लगी थीं।
विज्ञापन
SALMAN KHAN
- फोटो : file photo
सूत्रों की मानें तो एक दिन आधी रात को सलमान ऐश्वर्या के घर पहुंच गए और उनका दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगे। सलमान ने गुस्से में आकर 19वीं मंजिल से कूदने की धमकी भी दी और सुबह करीब 3 बजे तक वो ऐश्वर्या के घर का दरवाजा पीटते रहे। लोगों का यहां तक कहना था कि दरवाजा पीटते-पीटते सलमान के हाथों से खून तक निकलने लगा था पर वह लगातार ऐसा किए जा रहे थे। सलमान के इस हंगामे की वजह ये बताई जाती है कि वह ऐश्वर्या से शादी करना चाहते थे लेकिन ऐश्वर्या कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही थीं और उस वक्त शादी नहीं करना चाहती थीं। बाद में यह भी खबरें आई थी कि ऐश्वर्या के पिता ने सलमान के खिलाफ थाने में केस भी दर्ज कराया था।