{"_id":"62c8fc8f0dfd1b2dae0d66fa","slug":"chiyaan-vikram-son-dhruva-denies-the-reports-of-heart-attack-gives-update-on-actors-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chiyaan Vikram: विक्रम के बेटे ने दिया पिता का हेल्थ अपडेट, हार्ट अटैक की खबरों को बताया अफवाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chiyaan Vikram: विक्रम के बेटे ने दिया पिता का हेल्थ अपडेट, हार्ट अटैक की खबरों को बताया अफवाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 09 Jul 2022 09:31 AM IST
सार
बीते दिन मनोरंजन जगत से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई थी। साउथ सुपरस्टार विक्रम के अचानक अस्पताल में भर्ती होने के बाद हर तरफ उनके हार्ट अटैक की खबरें वायरल हो रही थीं।
विज्ञापन
1 of 5
Chiyaan Vikram
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते दिन मनोरंजन जगत से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई थी। साउथ सुपरस्टार विक्रम के अचानक अस्पताल में भर्ती होने के बाद हर तरफ उनके हार्ट अटैक की खबरें वायरल हो रही थीं। सीने में दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। हालांकि इस पूरे मामले पर एक्टर के बेटे ने प्रतिक्रिया देते हुए पिता का हेल्थ अपडेट दिया है। अभिनेता विक्रम के बेटे ध्रुव ने दिल का दौरा पड़ने की सभी खबरों को अफवाह बताते हुए इसे खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता को दिल का दौरा नहीं पड़ा है और हर जगह चल रही खबर महज अफवाह है।
2 of 5
चियान विक्रम
- फोटो : File pic
दरअसल, बीते दिन अपरिचित फेम अभिनेता विक्रम के अस्पताल में भर्ती होने के बाद मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि उन्हें हार्ट अटैक आया है, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया है। लेकिन अब इस पूरे मामले में विक्रम के बेटे ने हेल्थ को लेकर एक नया अपडेट दिया है। पिता की हेल्थ अपडेट देते हुए ध्रूव में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर हार्ट अटैक के सभी रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है।
3 of 5
vikram
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, प्रिय प्रशंसक और शुभचिंतक अप्पा को सीने में हल्की तकलीफ थी, जिसके लिए उनका इलाज जारी है। लेकिन उन्हें दिल का दौरा नहीं पड़ा है, जैसा कि झूठी रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है। हम इन अफवाहों को सुनकर दुखी हैं। अभिनेता के बेटे ने आगे लिखा ऐसा कहा जा रहा है, इसलिए हम अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारे परिवार भी निजता का ध्यान रखें। हमारे चियान ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पोन्नियिन सेलवन
- फोटो : ट्विटर
ध्रूव ने आगे लिखा कि, उन्हें एक दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की भी उम्मीद है। हमें उम्मीद है कि इस बयान से सभी को स्पष्टता और भरोसा हो गया होगा ताकि इन झूठी अफवाहों पर अंकुश लग सके। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पोन्नियिन सेलवन 1 को लेकर चर्चाओं में है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर पांच भाषाओं में जारी किया गया है, जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पोन्नियिन सेलवन - भाग 1
- फोटो : सोशल मीडिया
मणिरत्नम की यह फिल्म पांच करोड़ रुपए के बजट से बनाई जा रही है। चोल साम्राज्य पर आधारित इस फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। अब तक की सबसे बड़ी पैन इंडिया मूवी कही जाने वाली इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, जयराम रवि, त्रिशा, सौभिता धुलिपाला, प्रकाश राज समेत कई जाने- माने कलाकार नजर आएंगे। खबरों की मानें तो यह देश की तीसरी सबसे महंगी फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।