सब्सक्राइब करें

Sanjeev Kumar: 'बसंती' पर दिल हार बैठे थे शोले के ठाकुर, रियल लाइफ में इस शख्स ने 'गब्बर' बन बिगाड़ी कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 09 Jul 2022 08:53 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev Kumar Birthday: Thakur of sholay love story with Hema Mailini aka Basanti in real life
संजीव कुमार, हेमा मालिनी - फोटो : social media

बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म 'शोले' से जुड़ी यादें किरदार और किस्से आज भी फिल्मी दुनिया में दोहराए जाते हैं। फिल्म का हर एक सीन, हर एक डायलॉग, हर एक गाना लोगों के जहन में आज भी उसी तरह गूंजता है, जिस तरह वह पहले गुंजा करता था। फिल्म की कहानी, डायलॉग से लेकर फिल्म का हर एक किरदार दर्शकों के जहन में आज भी जिंदा है। ऐसा ही एक किरदार ठाकुर का था, जिसके बिना यह फिल्म अधूरी सी लगती है। इस किरदार में जान डालने वाले अभिनेता संजीव कुमार अगर जिंदा होते तो 84 साल के हो गए होते। 9 जुलाई, 1938 को सूरत में जन्मे संजीव कुमार फिल्मों से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। उनके जीवन के बहुत से किस्से लोगों के बीच प्रसिद्ध हैं। लेकिन हम आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़ी एक ऐसी रोचक कहानी के बारे बताने जा रहे हैं, जिसे सुन शायद बॉलीवुड के हीमैन यानी धर्मेंद्र को आज भी दिक्कत होगी। 

Trending Videos
Sanjeev Kumar Birthday: Thakur of sholay love story with Hema Mailini aka Basanti in real life
संजीव कुमार, हेमा मालिनी - फोटो : social media

हेमा पर आया संजीव का दिल
अपनी अदाकारी से फिल्मों में जान डालने वाले संजीव कुमार की जान एक समय में बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' यानी हेमा मालिनी में बसती थी। दरअसल, संजीव कुमार एक समय में हेमा मालिनी को दिल दे बैठे थे और उनसे हर हाल में शादी भी करना चाहते थे। दोनों सितारो की पहली मुलाकात साल 1972 में फिल्म सीता और गीता के सेट पर हुई थी। पहली मुलाकात में ही संजीव कुमार हेमा पर दिल हार बैठे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeev Kumar Birthday: Thakur of sholay love story with Hema Mailini aka Basanti in real life
संजीव कुमार, हेमा मालिनी - फोटो : social media

हेमा की मां बनी विलेन 
पहली ही मुलाकात में हेमा मालिनी के प्यार पागल हुए संजीव किसी भी हालत में उनसे शादी करना चाहते थे। यहां तक कि वह हेमा का हाथ मांगने उनके घर भी गए थे, लेकिन अभिनेत्री के माता-पिता ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो कहा यह भी जाता है कि हेमा की मां ने संजीव कुमार से उनकी शादी करने के लिए मना कर दिया था। हेमा मालिनी की मां ने संजीव से कहा था,'मैं अपनी बेटी की शादी अपनी बिरादरी के लड़के से ही करूंगी और मैंने लड़का देख भी रखा है।' इस कहानी की सबसे दिलचस्प बात यह थी कि हेमा भी उस समय संजीव से प्यार करने लगीं थीं, लेकिन वह अपनी मां के खिलाफ नहीं गईं।

Sanjeev Kumar Birthday: Thakur of sholay love story with Hema Mailini aka Basanti in real life
संजीव कुमार, हेमा मालिनी - फोटो : social media

संजीव ने उठाया ये कदम
जहां एक तरफ कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जाता है कि संजीव और हेमा की लव स्टोरी में उनकी मां विलेन बनी थीं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस समय संजीव कुमार हेमा को प्रपोज करने की प्लानिंग कर रहे थे धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। इसी कारण से हेमा ने संजीव कुमार के रिश्ते को ठुकरा दिया था। संजीव कुमार का दिल कुछ इस तरह टूटा था कि फिर उन्होंने कभी किसी से प्यार नहीं किया और वह कुंआरे ही इस दुनिया को छोड़कर चले गए।  

विज्ञापन
Sanjeev Kumar Birthday: Thakur of sholay love story with Hema Mailini aka Basanti in real life
सुलक्षणा पंडित, संजीव कुमार - फोटो : social media

संजीव को भी पागलों की तरह करता था कोई प्यार
साल 1970 में आई फिल्म 'खिलौना' से रातों रात स्टार बने संजीव कुमार जैसे हेमा के प्यार में पागल थे, वैसे ही अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित उनके प्यार में पागल थीं। लेकिन ड्रीम गर्ल से प्यार में धोखा खा चुके संजीव कुमार ने सुलक्षणा के प्यार को अपनाने से साफ मना कर दिया था। संजीव के इस फैसले ने सुलक्षणा के जीवन से भी सारे रंग चले और उन्होंने भी जिंदगी भर शादी न करने का फैसला लिया था। अपनी फिल्मों में कई अभिनेत्रियों सग इश्क फरमाने वाले बॉलीवुड के इस नामी सितारे ने 6 नवंबर 1985 को 47 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से दुनिया को अलविदा कह दिया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed