एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई दिनों से शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही है। पहले नेहा कक्कड़, फिर काजल अग्रवाल, सना खान, आदित्य नारायण की शादी से फैंस काफी खुश नजर आए। वहीं कई सितारे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस लिस्ट में अब कोरियोग्राफर पुनीत पाठक का नाम भी जुड़ गया है। पुनीत ने खुद अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर दिया है।
इस दिन करने जा रहे कोरियोग्राफर पुनीत पाठक मंगेतर संग शादी, तारीख का किया ऐलान
पुनीत पाठक ने इसी साल अगस्त में लॉकडाउन के दौरान सगाई कर फैंस को सरप्राइज दिया था। पुनीत और निधि की सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। वहीं अब पुनीत ने खुद अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर दिया है। पुनीत ने इशारों- ही इशारों में बता दिया है कि वो दो दिन बाद शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
दरअसल हाल ही में पुनीत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इसका ऐलान किया है। पुनीत ने एक तस्वीर साझा की है जिस पर तारीख लिखी है, '11/12/2020'। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में पुनीत ने लिखा है, 'एक डेट जो हमारे साथ हमेशा रहेगी, एक तारीख जो हमें हमेशा के लिए बदल देगी, 11/12/2020 को हमारी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू होने जा रहा है, तुम्हारी, मेरी और हमारी कहानियों का एक खूबसूरत चैप्टर।'
View this post on Instagram
पुनीत के अलावा उनकी मंगेतर निधि मुनी ने भी इस तारीख को शेयर किया है। निधि ने भी एक तस्वीर साझा की है जिसमें तारीख लिखी है '11/12/20'। इस तारीख के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, '11.12.2020 सात जन्मों की ये पहली तारीख है, पुनीत।'
View this post on Instagram
गौरतलब है कि कोरियोग्राफर पुनीत पाठक अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। पुनीत के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 के विनर रह चुके है। उन्होंने ABCD, नवाबजादे, जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा वो डांस रियलिटी शो को जज भी करते हैं।
पढ़ें: जब सारा अली खान के फैशन सेंस पर लोगों ने खड़े कर दिए थे सवाल, बोले- 'रजाई क्यों पहन ली'
