मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। सांस लेने में शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार देर रात 1.52 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था जो निगेटिव आया था। सरोज खान 72 साल की थीं। उन्होंने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को डांस सिखाया।
मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन और परेश रावल ने प्रियंका गांधी पर कसा तंज, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी का मुद्दा इस वक्त पूरे देश में गर्माया हुआ है। एक तरफ जहां लोग लगातार सुशांत को न्याय दिलाने की मुहिम चला रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस लगातार इस मामले में छानबीन कर रही है। सुशांत की मौत का दुख सिर्फ उनके फैंस को ही नहीं है बल्कि ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद भी इससे आहत हैं। हाल ही में उन्होंने ट्वीट कर सुशांत की मौत पर दुख जताया।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से दुखी हुए ईरान के पूर्व राष्ट्रपति, भावुक ट्वीट कर लिखी ये बड़ी बात
सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। इस मामले में अभी तक करीब 30 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। बीते दिनों सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा में उनकी को स्टार रहीं संजना संघी से भी पुलिस ने पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद संजना ने मुंबई एयरपोर्ट से एक तस्वीर साझा कर लिखा था कि अब वो इस शहर से दूर जा रही हैं। इसके बाद लोग समझने लगे थे कि संजना ने शायद अब मुंबई को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। अब इस तरह की खबरों पर संजना ने चुप्पी तोड़ी है।
बॉलीवुड छोड़ने की बात पर सुशांत की को-स्टार संजना संघी ने दी सफाई, बोलीं- 'मेरा ये मतलब नहीं था...'
टेलीविजन ने चर्चित सिंगिंग रियलटी शो इंडियन आइडल फेम 23 वर्षीय गायिका को भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। गायिका के परिजनों ने उसी के उस्ताद पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। इस गायिका ने साल 2018 में इंडियन आइडल में भाग लिया था।
इंडियन आइडल फेम गायिका पर आया तीन बच्चों के बाप का दिल, सिंगर को लेकर फरार, केस दर्ज
बॉलीवुड के लाजवाब अभिनेता परेश रावल फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों से वक्त निकालने के बाद वो समाजिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर मुखर हो जाते हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विचार साझा करते रहते हैं। हाल ही में परेश रावल ने बिना नाम लिए इशारों-इशारों में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा।
बिना नाम लिए प्रियंका गांधी पर परेश रावल ने कसा तंज, बोले- पोती ने दादी की नाक कटवा दी