फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chrisann Pereira: बॉलीवुड अभिनेत्री क्रिसन परेरा अरब के जेल में बंद, ड्रग्स मामले को लेकर हुई है गिरफ्तारी

Mon, 17 Apr 2023 12:07 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 17 Apr 2023 12:07 PM IST
विज्ञापन
Chrisann Pereira locked up in Sharjah Central jail on drug trafficking charges family claims she is the victi
क्रिसन - फोटो : social media

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री क्रिसन परेरा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। क्रिसन परेरा की फिल्में फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हुई हैं। फिल्म इंडस्ट्री में 'सड़क 2' और 'बाटला हाउस' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेत्री क्रिसन  परेरा मुसीबत में फंस गई है और उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

Chrisann Pereira locked up in Sharjah Central jail on drug trafficking charges family claims she is the victi
क्रिसन - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस को संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह सेंट्रल जेल में बंद कर दिया गया है। करीब दो हफ्ते पहले उसे ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। परिवार वालों का कहना है कि शारजाह हवाई अड्डे पर उतरने के बाद से उन से कोई कांटेक्ट नहीं हुआ है और 72 घंटे बाद ही उन्हें भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा उनकी गिरफ्तारी की सूचना दी गई।

Ranveer Singh: रणवीर सिंह को मिला संजय लीला भंसाली का साथ, फिल्म 'बैजू बावरा' में दिखाई देंगे एक्टर


 
Chrisann Pereira locked up in Sharjah Central jail on drug trafficking charges family claims she is the victi
क्रिसन - फोटो : social media

परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है उनका कहना है कि उनकी बेटी को जानबूझकर ड्रग्स के केस में फंसाया जा रहा है। क्रिसन के भाई केविन कहते हैं, "हम पिछले दो हफ्तों से लगातार इमोशनल टॉर्चर से गुजरे हैं, मेरी बहन निर्दोष है और उसे ड्रग रैकेट में फंसाया गया है। पता नहीं लोग उससे क्या चाहते हैं। हमें तो कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें।

Bholaa OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर फेल 'भोला' ओटीटी पर दिखाएगी कमाल? जानें कब और कहां दस्तक देगी अजय की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Chrisann Pereira locked up in Sharjah Central jail on drug trafficking charges family claims she is the victi
क्रिसन - फोटो : social media

इसके अलावा क्रिसन की मां प्रेमिला परेरा ने बताया, ‘मेरी बेटी के साथ रवि नाम के शख्स ने ठगी की है।  उसने मेरी बेटी की टीम को एक वेब सीरीज में काम करने के लिए मैसेज किया था। एक दो मीटिंग के बाद क्रिसन दुबई में एक ऑडिशन देने भी गई थीं। बाद में रवि ने एक अप्रैल को  मुंबई इंटरनेशनल हवाई अड्डे के एक कॉफी शॉप पर बुलाया था और उसे ऑडिशन स्क्रिप्ट का हिस्सा बताकर एक ट्रॉफी दी थी। क्रिसन अपने साथ इस ट्रॉफी को ले आईं, जिसमें से ड्रग्स की स्मेल आ रही थी।’

Ananya Panday: जान्हवी-सारा के साथ फिल्म करने को बेताब हैं अनन्या पांडे, कही यह बात

विज्ञापन
Chrisann Pereira locked up in Sharjah Central jail on drug trafficking charges family claims she is the victi
क्रिसन - फोटो : social media

आपको बता दें कि क्रिसन परेरा की फैमिली अपनी बेटी को जेल से छुड़ाने के लिए कोई भी कीमत देने को तैयार हैं। यही नहीं, उन्होंने दुबई में एक स्थानीय वकील को हायर किया है जिसकी फीस करीब 13 लाख रुपये बताई गई है। अभिनेत्री के परिवार को वह बस सही सलामत चाहिए। इसके लिए वह हर संभव प्रयास करने को तैयार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed