फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chrisann Pereira: 'शौचालय के पानी से बनाई कॉफी और...,' शारजाह जेल से रिहा हुईं क्रिसन परेरा ने सुनाई आपबीती

Thu, 27 Apr 2023 07:03 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 27 Apr 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
Chrisann Pereira shares her experience making coffee with toilet water Washed hair with Tide in Sharjah jail
क्रिसन - फोटो : social media

बॉलीवुड में 'सड़क 2' और 'बाटला हाउस' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री क्रिसन परेरा को पिछले दिनों से काफी मुसीबतों का सामना कर रही हैं। क्रिसन परेरा को बीते दिनों यूएई पुलिस ने  ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, अब खबर है कि अभिनेत्री को बीते दिन जेल से रिहा कर दिया गया है।  अब हाल ही में, अभिनेत्री ने जेल में रहने के अपने अनुभव को साझा किया और बताया कि यह उनके लिए वहां दिन काटना कितना मुश्किल रहा है।

Chrisann Pereira shares her experience making coffee with toilet water Washed hair with Tide in Sharjah jail
क्रिसन परेरा - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ समय पहले क्रिसन के भाई केविन परेरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें शारजाह जेल से रिहा होने के बाद क्रिसन अपने परिवार संग बात करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री शारजाह जेल से रिहा होने के बाद वीडियो कॉल पर अपनी मां से बात करती दिखाई दे रही हैं। बेटी से बात कर उनकी मां खुशी से झूमती नजर आ रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by HT City (@htcity)

 


 
Chrisann Pereira shares her experience making coffee with toilet water Washed hair with Tide in Sharjah jail
क्रिसन परेरा - फोटो : सोशल मीडिया

 हाल ही में, एक पत्र में क्रिसन ने लिखा, ‘प्रिय योद्धाओं, मुझे जेल में कलम और कागज खोजने में तीन हफ्ते और पांच दिन लग गए। टाइड से अपने बाल धोने और टॉयलेट के पानी से कॉफी बनाना पड़ा था। मैंने बॉलीवुड फिल्में देखीं। कभी-कभी मेरी आंखों में आंसू आ जाते थे, यह सोच कर कि मेरी इच्छाओं से मुझे यहां ला दिया है।  मैं कभी-कभी हमारी संस्कृति, हमारी फिल्मों और टीवी पर जाने-पहचाने चेहरों को देखकर मुस्कुराती हूं। मुझे एक भारतीय होने और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से संबंधित होने पर गर्व महसूस होता है।’

Filmfare Awards 2023: 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को होस्ट करेंगे सलमान खान, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो

विज्ञापन
विज्ञापन
Chrisann Pereira shares her experience making coffee with toilet water Washed hair with Tide in Sharjah jail
क्रिसन परेरा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा अभिनेत्री ने अपने माता, पिता, दोस्तों, मीडिया, पुलिस के धन्यवाद किया, जिन्होंने उन पर विश्वास किया और कहा, ‘आप असली योद्धा हैं, जबकि मैं इनके द्वारा खेले गए इस गंदे खेल में सिर्फ एक मोहरा हूं।” मैं हमेशा उन सभी की आभारी हूं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध को बढ़ावा देने वाले असली अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए ट्वीट किया और मेरी कहानी को फिर से साझा  किया।’

Zarina Wahab: जिया खान मामले में सुनवाई को लेकर सूरज की मां जरीना को सता रही चिंता, बोलीं- प्रार्थना करें

विज्ञापन
Chrisann Pereira shares her experience making coffee with toilet water Washed hair with Tide in Sharjah jail
क्रिसन परेरा - फोटो : सोशल मीडिया

यही नहीं, अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘हम एक महान शक्तिशाली राष्ट्र से ताल्लुक रखती हूं और मैं स्वदेश लौटने का इंतजार नहीं कर सकती हूं। इस घोटाले का शिकार हुए मेरे और अन्य निर्दोष लोगों के जीवन को बचाने के लिए धन्यवाद। न्याय की हमेशा जीत हो।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed