अमिताभ बच्चन से लेकर कपूर खानदान तक, बॉलीवुड सितारों ने इस अंदाज में फैंस को दी क्रिसमस की बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर के जरिए फैंस को क्रिसमस की शुभकामाएं दी हैं। उन्होंने अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए फैंस को क्रिसमस की दिल से बधाई दी है। उनके फैंस भी ट्विटर पर कमेंट के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं।
T 3037 - Christmas greeting love and peace ..🙏🌹🤗 pic.twitter.com/Vk3v5BGRMQ
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 24, 2018
खूबसूरत अदाकारा काजोल ने इंस्टाग्राम के द्वारा फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है। उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को बधाई दी है। काजोल के फैंस उनकी तस्वीर को पसंद कर रहे हैं और कमेंट में उन्हें भी क्रिसमस की बधाई दे रहे हैं।
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on
अभिनेत्री सनी लियोनी ने फैंस को बेहद खास अंदजा में क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने ढेर सारे गिफ्ट के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। इसमें सनी लियोनी रेड कलर की संता की ड्रेस में नजर आईं साथ ही तस्वीर में गिफ्ट भी दिख रहे हैं। फैंस उनकी इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं।
Just because...it’s Christmas!
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी फैंस को सोशल मीडिया पर क्रिसमस बधाई दी है। उन्होंने पति राज कुंद्रा और बेटे के साथ सेलिब्रेट करते हुए तस्वीर साझा की है। शिल्पा के परिवार की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on