{"_id":"5c22246abdec2256c45530fd","slug":"known-about-salman-khan-show-bigg-boss-atul-kapoor-voice-of-bigg-boss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए कौन है असली 'Bigg Boss', घरवाले ही नहीं, सलमान खान भी मानते हैं जिनके हुक्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए कौन है असली 'Bigg Boss', घरवाले ही नहीं, सलमान खान भी मानते हैं जिनके हुक्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 25 Dec 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस का सीजन 12 अपने आखिरी दौर से गुजर रहा है। शो के आखिरी हफ्ते में दीपिका कक्कड़, सुरभि राणा, करणवीर बोहरा, दीपक ठाकुर, श्रीसंत और रोमिल चौधरी बचे हैं। वहीं शो के दर्शक अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को लेकर एक्साइटेड हैं। हर बार की तरह इस सीजन में भी कंटेस्टेंट के बीच प्लानिंग-प्लॉटिंग और लड़ाई-झगड़े जमकर देखने को मिला है।
2 of 5
Atul Kapoor
- फोटो : file photo
यूं तो बिग बॉस हर साल आता है। वहीं हर साल दर्शकों के मन में ये सवाल भी उठता होगा कि बार-बार कंटेस्टेंट को निर्देश देने वाली आवाज कौन है। कौन है आखिर वो जिसके इशारे पर घर वाले चलते हैं। कभी ये आवाज घरवालों की तारीफ करती है तो कभी उन्हें डांटती भी है।
3 of 5
Atul Kapoor
- फोटो : file photo
आज हम आपको बताने जा रहे हैं आखिर घर के लोगों पर हुक्म चलाने वाली इस आवाज के पीछे कौन सा चेहरा है। इस शख्स का नाम है अतुल कपूर। 50 साल के अतुल कपूर मुंबई में रहते हैं। वो एक एक्टर के साथ वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं। उन्हीं की दमदार आवाज से पूरा बिग बॉस चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Atul Kapoor
- फोटो : file photo
अतुल पहले सीजन से इस शो से जुड़े हुए हैं। बिग बॉस में अतुल के लिए एक अलग कमरा है। जहां से अतुल घर वालों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। शो के कई एक्स कंटेस्टेंट अतुल से मिल चुके हैं। अतुल बॉलीवुड में एक जाना-माना नाम हैं। बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज के साथ उनका उठना-बैठना है।
विज्ञापन
5 of 5
Avengers Infinity War
- फोटो : file photo
अतुल ने अपने करियर की शुरुआत वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर ही की थी। अतुल की दमदार आवाज का हर कोई फैन हो गया। बॉलीवुड के अलावा अतुल हॉलीवुड की कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। इनमें 'आयरन मैन', 'एवेंजर', 'कैप्टन अमेरिका' के अलावा कई ऐसी फिल्में हैं जिनमें अतुल कपूर ने सुपरहिरो के लिए हिंदी वर्जन के लिए आवाज दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।