फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chunky Panday: आदित्य संग अनन्या के रिश्ते पर चंकी पांडे ने किया रिएक्ट, अभिनेता ने कही यह बड़ी बात

Thu, 03 Aug 2023 11:15 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 03 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Chunky Panday reacts daughter Ananya Panday rumoured relationship with Aditya Roy Kapur after Europe Vacation
चंकी पांडे, अनन्या पांडे - फोटो : social media

अभिनेत्री अनन्या पांडे और अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ उनके अफेयर की खबरें काफी लंबे समय से बॉलीवुड गलियारों में चल ही हैं। पिछले दिनों दोनों को एक साथ यूरोप में छुट्टियां बिताते हुए भी देखा गया था, जिसके बाद से सभी कयास लगा रहे हैं कि आदित्य और अनन्या ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है।  हालांकि, आज तक दोनों में से किसी ने भी रिश्ते की खबरों पर हामी नहीं भरी है,  लेकिन किसी ने इसका खंडन भी नहीं किया है। इन सब खबरों के बीच अब हाल ही में अनन्या पांडे के पिता चंकी पांडे ने आदित्य संग उनकी डेटिंग की खबरों पर रिएक्ट किया है। 

Chunky Panday reacts daughter Ananya Panday rumoured relationship with Aditya Roy Kapur after Europe Vacation
आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे - फोटो : social media

काफी समय से अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लगातार एक साथ स्पॉट होने की वजह से फैंस को यकीन है कि दोनों कलाकार रिश्ते में हैं। लेकिन अनन्या के पिता और अभिनेता चंकी पांडे के पास बताने के लिए एक अलग कहानी है। जब उनसे अनन्या और आदित्य की डेटिंग की अफवाहों के बारे में पूछा गया, तो चंकी ने एक क्रिप्टिक जवाब देते हुए संकेत दिया कि दोनों किसी भी तरह के रिश्ते में नहीं हैं।  

Chunky Panday reacts daughter Ananya Panday rumoured relationship with Aditya Roy Kapur after Europe Vacation
अनन्या पांडे अपने पिता चंकी पांडे और मां भावना पांडे के साथ - फोटो : Social media

चंकी पांडे ने हाल ही में इंटरव्यू से कहा कि, जब आप ग्लैमर इंडस्ट्री में होते हैं तो ऐसी चीजें होती ही हैं। कहा गया कि आकस्मिक क्षति होना तय है और इसे कोई नहीं रोक सकता। बाद में जब उनसे पूछा गया कि उनकी बेटी के साथ ऑन-स्क्रीन या ऑफ-स्क्रीन दोनों में कौन अच्छा लगेगा, तो चंकी ने आदित्य का नाम लेने से परहेज किया। उन्होंने शुरुआत टाइगर श्रॉफ के साथ की, फिर कहा कि पति पत्नी और वो में कार्तिक आर्यन के साथ भी अनन्या अच्छी लगी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chunky Panday reacts daughter Ananya Panday rumoured relationship with Aditya Roy Kapur after Europe Vacation
अनन्या पांडे, भावना पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या की प्रशंसा करते हुए चंकी पांडे ने कहा कि उन्होंने हमेशा हीरो की सराहना की है और यह मेरी बेटी के लिए एक शानदार यात्रा रही है। इससे पहले अनन्या की मां भावना पांडे ने भी एक मीडिया संस्थान को बताया था कि उनकी बेटी सिंगल है और वह किसी को डेट नहीं कर रही है। पिछले साल कृति सेनन की दिवाली पार्टी में एक साथ नजर आने के बाद दोनों की डेटिंग की अफवाहें तेज हो गईं। दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते को लेकर हामी नहीं भरी है।

विज्ञापन
Chunky Panday reacts daughter Ananya Panday rumoured relationship with Aditya Roy Kapur after Europe Vacation
आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को हाल ही में यूरोप में छुट्टियां बिताते देखा गया था। अनन्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को जल्द ही 'ड्रीम गर्ल 2' में काम करते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म में वह पहली बार आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। 'ड्रीम गर्ल 2' 25 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। आदित्य रॉय कपूर आखिरी बार शो 'द नाइट मैनेजर' में नजर आए। अब जल्द ही वह अनुराग बासु की आगामी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में दिखाई देंगे। इसमें वह सारा अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed