फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chunky Panday: पार्ट टाइम कार डीलर का काम करते थे चंकी पांडे, निर्माताओं के दफ्तर के आगे लगानी पड़ती थी लाइन

Mon, 01 Jul 2024 05:20 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 01 Jul 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
Chunky Panday recalls had to wait in long queues in front of producers offices he was a part time car dealer
चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम chunkypanday

बाॅलीवुड को एक नहीं, सैकड़ों हिट मूवीज देने वाले एक्टर चंकी पांडे इन दिनों अपनी हालिया रिलीज सीरीज स्लाइस-ऑफ-लाइफ  ड्रामा सीरीज 'इंडस्ट्री' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता ने हाल ही में, बॉलीवुड में अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्हें निर्माताओं के कार्यालयों के सामने लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता था। उन्होंने यह भी बताया कि उस समय वह पार्ट-टाइम कार डीलर भी थे। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने और क्या कहा है।

Chunky Panday recalls had to wait in long queues in front of producers offices he was a part time car dealer
चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम chunkypanday

हाल ही में, रिलीज हुई स्लाइस-ऑफ-लाइफ ड्रामा सीरीज 'इंडस्ट्री' में राकेश रमन की भूमिका निभाने वाले चंकी ने बताया, "मेरे संघर्ष के दिन बहुत अलग थे, तब कोई कास्टिंग डायरेक्टर या डिजिटल मीडिया नहीं था, इसलिए हमें निर्माताओं के कार्यालयों के सामने लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता था। उनसे मिलना और उन्हें तस्वीरों के साथ एल्बम दिखाना, हमें उनके सामने डांस भी करना पड़ता था और लोकप्रिय फिल्मों के सीन्स को निभाना पड़ता था।"

Chunky Panday recalls had to wait in long queues in front of producers offices he was a part time car dealer
चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम chunkypanday

चंकी ने आगे कहा, "यह आसान नहीं था, लेकिन मजेदार था। खैर, वे मेरे संघर्ष के दिन थे। मैं पार्ट-टाइम हसलर और पार्ट-टाइम कार डीलर था, इसलिए मुझे उन कारों को चलाने का मौका मिलता था। हर दिन, मैं एक अलग कार में होता था और निर्माताओं के दफ्तर जाता था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Chunky Panday recalls had to wait in long queues in front of producers offices he was a part time car dealer
चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम chunkypanday

चंकी ने आगे 'इंडस्ट्री' सीरीज में अपने सह-अभिनेताओं के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, "अभिनेताओं की इस नई पीढ़ी के साथ काम करना खुशी की बात थी। अब मैं समझ गया हूं कि कम ही अधिक है, उनका अभिनय बहुत स्वाभाविक है। मेरा मानना है कि उनके साथ काम करने से मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। मैंने इस अनुभव से बहुत कुछ सीखा। मैं इंडस्ट्री के कई सीजन का इंतजार कर रहा हूं।"

विज्ञापन
Chunky Panday recalls had to wait in long queues in front of producers offices he was a part time car dealer
चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम chunkypanday

बता दें कि सीरीज  'इंडस्ट्री' में  गुनीत मोंगा, अंकिता गोराया, कुणाल कपूर, अभिषेक बनर्जी, अमित मसुरकर, सुपर्ण वर्मा, सुनीत रॉय, सुमित अरोड़ा और प्रोसित रॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'इंडस्ट्री' अमेजन मिनी टीवी पर स्ट्रीमिंग कर रही है।

Ali Fazal: गुड्डू पंडित का रोल पाने के लिए काम आया था बहाना, नहीं तो 'मिर्जापुर 2' में ही खत्म हो जाती कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed