फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chunky Panday: चंकी पांडे ने अपने नाम को लेकर किया जबर्दस्त खुलासा, सुनाई दिलचस्प कहानी

Mon, 26 Jun 2023 11:56 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 Jun 2023 11:56 AM IST
विज्ञापन
Chunky Panday Reveals How he got his peculiar name says Pahlaj Nihalani wanted to change it
चंकी पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

चंकी पांडे ने अपने अभिनय से बॉलीवुड में एक अलग जगह बनाई है। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में कॉमिक रोल किए हैं। अपनी एक्टिंग के अलावा चंकी पांडे अपने नाम को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि एक्टर का नाम चंकी कैसे पड़ा? हाल ही में खुद चंकी पांडे ने इसकी पूरी कहानी बताई है। साथ ही यह खुलासा भी किया कि पहलाज निहलानी उनका नाम बदलना चाहते थे। 

Chunky Panday Reveals How he got his peculiar name says Pahlaj Nihalani wanted to change it
चंकी पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में चंकी पांडे एक फूड चैट शो का हिस्सा बने। इस दौरान एक्टर से अपने नाम को लेकर सवाल किया गया और पूछा गया कि उन्हें चंकी नाम कैसे मिला? इस पर चंकी पांडे ने कहा कि उनका वास्तविक नाम सुयश पांडे है। उनके स्कूल के सभी दोस्त उन्हें इसी नाम से जानते हैं। इसके बाद उन्होंने चंकी नाम पड़ने की कहानी बताई।

Chunky Panday Reveals How he got his peculiar name says Pahlaj Nihalani wanted to change it
चंकी पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

चंकी पांडे ने बताया कि जब वह नौ माह के थे तब उनका नाम चंकी पड़ा, क्योंकि वह तब काफी 'गोलू' थे। उनकी नैनी हीरा उन्हें चंकी कहकर पुकारने लगी थीं। इसके बाद सभी उन्हें इसी नाम से पुकारने लगे। एक्टर ने आगे बताया कि इसके बाद वर्ष 1987 में पहलाज निहलानी ने उन्हें फिल्मी ब्रेक दिया। तब पहलाज निहलानी को एक्टर का चंकी नाम कुछ समझ में नहीं आया।
Sergeant Trailer: रिलीज हुआ रणदीप हुड्डा की 'सार्जेंट' का ट्रेलर, कॉप बन मौत की गुत्थी सुलझाते दिखे अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
Chunky Panday Reveals How he got his peculiar name says Pahlaj Nihalani wanted to change it
चंकी पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

चंकी ने बताया कि पहलाज निहलानी को चंकी नाम समझ नहीं आया और सुयश नाम को भी वह नहीं जानते थे। पहलाज निहलानी ने ही गोविंदा को भी लॉन्च किया था। ऐसे में निहलानी चाहते थे कि चंकी पांडे को भी कुछ इसी से मिलता-जुलता नाम मिले, जो लोगों की समझ में आए। विकल्प के तौर पर एक्टर को 'चंद्रमुखी' और 'चंद्रात्मा' जैसे नाम दिए गए।
Manav Kaul: लेखन में मजबूत महिला किरादरों को उकेरना चाहते हैं मानव कौल, खुद बताई इसकी वजह

विज्ञापन
Chunky Panday Reveals How he got his peculiar name says Pahlaj Nihalani wanted to change it
चंकी पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

चंकी पांडे का कहना है कि पहलाज निहलानी द्वारा सुझाए गए दोनों ही नाम उन्हें पसंद नहीं आए थे, लेकिन पहलाज निहलानी उन्हें लॉन्च कर रहे थे इसलिए उन्होंने उनसे कहा कि वह जो मर्जी उन्हें बुला सकते हैं। हालांकि, बाद में पहलाज ने अपने बच्चों से इस बारे में पूछा तो उन्हें चंकी नाम पसंद आ गया। बता दें कि चंकी पांडे ने वर्ष 1987 में फिल्म 'आग ही आग' से डेब्यू किया था। 
Adipurush: चिलकुर बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी ने किया आदिपुरुष का रिव्यू, फिल्म की प्रशंसा सुन सभी हुए हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed