{"_id":"674a0ffb656ee52fe5037627","slug":"chunky-panday-saw-amitabh-bachchan-craze-in-a-wedding-decided-he-want-to-become-an-actor-2024-11-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chunky Panday: जब एक शादी में नामी कलाकार को देखकर चंकी ने तय किया, वह भी बनेंगे अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chunky Panday: जब एक शादी में नामी कलाकार को देखकर चंकी ने तय किया, वह भी बनेंगे अभिनेता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:50 AM IST
सार
अनन्या पांडे एक स्टार किड हैं, वह अभिनेता चंकी पांडे की बेटी हैं। अनन्या घर के माहौल के कारण अभिनेत्री बनीं। वहीं चंकी पांडे बताते हैं कि वह एक नामी कलाकार के कारण अभिनेता बने थे। कौन था वो अभिनेता, जानिए।
विज्ञापन
1 of 5
चंकी पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनन्या पांडे इन दिनों कई बॉलीवुड फिल्मों में लीड हीरोइन के तौर पर काम कर रही हैं। उनके पिता चंकी पांडे भी बॉलीवुड के एक चर्चित अभिनेता हैं। वह हमेशा ही बेटी अनन्या पांडे का हौसला बढ़ाते हैं। साथ जिंदगी से जुड़ी जरूरी सीख भी देते हैं। हाल ही में एक यूट्यूब शो पर दोनों साथ में नजर आए। इसी शो पर चंकी ने करियर से जुड़ी कई बातें अनन्या के साथ साझा की।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : यूट्यूब
अमिताभ का क्रेज देखकर हैरान हुए
चंकी पांडे बताते हैं कि वह अभिनेता प्राण की बेटी की शादी में अपने माता-पिता के साथ गए थे। वहां उन्होंने कई बड़े-बड़े सितारों को देखा। अचानक शादी में अमिताभ बच्चन आए, उन्हें देखकर वेटर ने खाना सर्व करना बंद कर दिया। हर इंसान बस अमिताभ बच्चन को ही देख रहा है। अमिताभ बच्चन का लोगों में यह क्रेज देखकर चंकी हैरान हो गए। उसी वक्त उनके मन में अभिनेता बनने का ख्याल आया। फिल्मों में आने से पहले चंकी ने एक्टिंग की ट्रेनिंग भी ली थी।
3 of 5
चंकी पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम-@chunkypanday
बॉलीवुड में हर तरह के किरदार किए
चंकी पांडे का बॉलीवुड में जब करियर शुरू हुआ तो उन्हें दो हीरो वाली फिल्में ज्यादा मिलीं। लेकिन इसके बावजूद वह अपने लिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने में कामयाब रहे। इन दिनों वह ज्यादातर फिल्मों में कॉमिक रोल करते हैं। दर्शकों को अपनी कॉमेडी से खूब हंसाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चंकी पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम-@chunkypanday
बांग्लादेश के सुपरस्टार बन गए थे
जब चंकी को बॉलीवुड में मन के मुताबिक रोल नहीं मिले तो वह 1995 में बांग्लादेशी फिल्मों में अभिनय करने लगे। बतौर हीरो उनकी फिल्में वहां खूब चलीं। चंकी पांडे कुछ समय में ही वहां के सुपरस्टार बन गए थे। बाद में वह वापस हिंदी फिल्माें की तरफ लौटे थे।
विज्ञापन
5 of 5
चंकी पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम chunkypanday
फिल्म हाउसफुल 5 में आएंगे नजर
चंकी पांडे इन दिनों ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग भी कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का आखिरी शूटिंग शेड्यूल शुरू हुआ है। फिल्म जल्द बनकर तैयार हो जाएगी। उम्मीद है कि यह फिल्म अगले साल तक रिलीज हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।