प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज सिटाडेल के प्रमोशन में बिजी हैं। इसके प्रमोशन के लिए वह पिछले दिनों मुंबई में भी नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने क्राफ्ट और किरदार चुनने के बारे में खुलकर बात की। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर ने उनको एक सलाह दी थी, जिसे वह आज भी मानती हैं। एक बातचीत के दौरान प्रियंका ने पंकज कपूर के साथ हुई मुलाकात का खुलासा किया।
Priyanka Chopra: पंकज कपूर की एक सलाह ने बदल दी प्रियंका की जिंदगी, कहा- उसके बाद मेरे दिमाग की खिड़की खुल गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूट्यूबर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने अपने अभिनय के बारे में बताया। पंकज कपूर के साथ हुई मुलाकात के बारे में प्रियंका ने कहा, मैं सात खून माफ की शूटिंग कर रही थी, उससे पहले विशाल भारद्वाज के साथ कमीने की शूटिंग कर चुकी थी। मैंने विशाल सर से कहा कि अगर मैं यह फिल्म करूंगी तो आपको मुझे लीड रोल देना होगा।
इसे भी पढ़ें- Bhojpuri : मोनालिसा के पति संग इश्क फरमाएंगी अक्षरा सिंह, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने की फिल्म की घोषणा
प्रियंका ने आगे बताया कि मैंने सात खून माफ में सिर्फ आठ सीन किए और वह फिल्म कमाल बन गई थी। तो इसी वजह से विशाल सर ने मुझे कमीने में लीड रोल दे दिया था। उस वक्त मैं बहुत सी फ्लॉप फिल्में कर चुकी थी और मेरी ऐसी छह फिल्में थीं जिन्होंने अच्छा बिजनेस नहीं किया था। उस वक्त मैं यह पता लगा रही थी कि मैं क्या हूं और मेरी क्षमताएं क्या हैं।
तब मैंने विशाल सर से कहा कि मैं एक ऐसे एक्टर के साथ काम करना चाहती हूं जो बहुत टैलेंटेड हो और मुझे एक्टिंग सिखा सके। इसके बाद मैं पंकज कपूर के पास गई और उनसे कहा कि आपके साथ एक वर्कशॉप करना चाहती हूं। तो उन्होंने कहा, क्या काम करना है तुमको? मैंने कहा पता नहीं आप दिखाओ मुझे कि कैसे क्या करते हो।
प्रियंका ने आगे कहा, तब पंकज कपूर ने मुझसे कहा तुम्हें किसी की जरूरत नहीं है, तुमको जो स्क्रिप्ट उनके सीन्स के बीच में देखना है कि क्या हुआ था। आपको अपने किरदार की जर्नी के बारे में जानना है। इसके बाद तो मेरे दिमाग की खिड़की खुल गई। सिटाडेल की बात करें तो इस सीरीज में प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडेन नजर आने वाले हैं। यह सीरीज 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।