सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: बेटी को लेकर पार्क पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, मालती मेरी की खिलखिलाहट से सोशल मीडिया गुलजार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 08 May 2023 11:10 AM IST
विज्ञापन
Citadel Actress Priyanka Chopra shares Malti Marie  adorable cooing sounds on their walk in Central Park
प्रियंका और मालती - फोटो : सोशल मीडिया

ग्लोबल स्टार बन चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लगातार लाइमलाइट बटोर रही हैं। एक्ट्रेस की हॉलीवुड सीरीज 'सिटाडेल' 28 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। सिटाडेल में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए अभिनेत्री की जमकर तारीफ हो रही है।  इसी बीच एक्ट्रेस ने बेटी मालती मैरी संग कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें मां-बेटी शॉपिंग करती नजर आ रही हैं।

Trending Videos
Citadel Actress Priyanka Chopra shares Malti Marie  adorable cooing sounds on their walk in Central Park
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोज की एक सीरीज शेयर की है। प्रियंका ने एक के बाद एक चार तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है, जिसे इंटरनेट पर पोस्ट करते हुए प्रियंका ने कैप्शन दिया, 'सैटरडे डन राइट।' इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की क्यूट बेटी मालती मैरी पर हर किसी की नजर टिक गई है।

Bigg Boss OTT: बिग बॉस के विनर रहे इस कंटेस्टेंट को नहीं रास आई करण जौहर की होस्टिंग, बोले- 'कुछ नहीं आता'

विज्ञापन
विज्ञापन
Citadel Actress Priyanka Chopra shares Malti Marie  adorable cooing sounds on their walk in Central Park
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अब हाल ही में, अभिनेत्री अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के प्यारे स्नैपशॉट साझा की हैं। प्रियंका द्वारा साझा किए गए वीडियो में वह सेंट्रल पार्क में टहलने के दौरान एक बेबी प्रैम स्ट्रोलर पकड़े हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मालती के प्यारे छोटे पैर दिखाई दे रही हैं और टहलते हुए वह बेहद खुश भी नजर आ रही हैं। यही नहीं, प्रियंका के साथ बेटी मालती खेलती हुई भी नजर आ रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

Citadel Actress Priyanka Chopra shares Malti Marie  adorable cooing sounds on their walk in Central Park
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो को साझा करते हुए प्रियंका ने उसके कैप्शन में लिखा, ‘सेंट्रल पार्क में हमारे चलने से आपको प्यार हो जाएगा।’ सोशल मीडिया पर प्रियंका की इस वीडियो को फैंस का जमकर प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘मां-बेटी की बेहद प्यारी जोड़ी है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मालती की आवाज कितनी प्यारी है।आज पहली बार सुनने को मिला है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘प्रियंका एक अच्छी मां हैं।’

Lal Salaam: आंखों पर चश्मा... स्टाइलिश टोपी...मोइदीन भाई बन छाए रजनीकांत, 'लाल सलाम' का पहला पोस्टर रिलीज

विज्ञापन
Citadel Actress Priyanka Chopra shares Malti Marie  adorable cooing sounds on their walk in Central Park
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

वहीं, प्रियंका हाल ही में सिटाडेल में दिखाई दी थीं। इसके बाद वह लव अगेन में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के अलावा वह बॉलीवुड में फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा से वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट दिखाई देंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed